Sunday, June 8, 2025
Home Slider अजुर्न मुंडा बने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

अजुर्न मुंडा बने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गए। इसी के साथ एएआई में लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी पर विराम लग गया है। इसी गुटबाजी के कारण एएआई पर विश्व तीरंदाजी ने बैन लगा रखा है और इसी कारण भारतीय खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में तटस्थ खिलाड़ियों के तौर पर हिस्सा लेना पड़ता था।

सीनियर उपाध्यक्ष पद पर कैप्टन अभिमन्यु को चुना गया है जबकि अन्य उपाध्यक्षों में अमरिंदर सिंह बजाज, रुपक देबरॉय, के.के. जादम, रूपेश कर, चेतन कावलेकर, कैलाश मोरारका, पाइया बान्याल वार नोंगबरी, डी.के. विद्यार्थी के नाम हैं।

प्रमोद चंद्रूकर को महासचिव चुना गया है। संयुक्त सचिव का पद दिनेश फाटुभाई के हिस्से आया है उनके अलावा छह और संयुक्त सचिव चुने गए हैं जिनमें केबी गुरंग, राम निवास हुड्डा, सयैद अली हुसैनी, सुमांता चंद्र मोहंती, कोंजुम रिबा और जोरिया पाउल उम्माचेरिल के नाम शामिल हैं। राजेंद्र सिंह तोमर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

एक बयान में मुंडा ने कहा है, “विश्व तीरंदाजी की तरफ से लगाए गए बैन को हटाना, खेल मंत्रालय से संघ का मान्यता दिलाना, ज्यादा से ज्यादा तीरंदाजी अकादमियों की स्थापना करना, संघ की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाना, स्पांसरशिप आदि से फंड एकत्रित करना हमारी प्राथमिकता सूचि में है।”

उन्होंने कहा, “टोक्यो ओलम्पिक में महिला कैटेगरी में फुल कोटा हासिल करना, भारतीय टीम को ओलम्पिक के लिए और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए तैयार करना और सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराना हमारा लक्ष्य है।”

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights