Monday, March 2, 2026
Home Slider बेटी को आरती की नकल करता देख आफरीदी ने तोड़ा टीवी

बेटी को आरती की नकल करता देख आफरीदी ने तोड़ा टीवी

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। बेटी को आरती की नकल करता देख पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इतना नाराज हुए कि उन्होंने टेलीविजन तोड़ दिया। एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें आफरीदी की बेटी एक भारतीय डेली सोप में हो रही आरती की नकल करती देखी गई। इससे गुस्साए आफरीदी ने टीवी तोड़ दी। अफरीदी ने एक टीवी कार्यक्रम में यह स्वीकार किया है।

आफरीदी से कार्यक्रम में जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी टीवी तोड़ा है? इस पर आफरीदी ने कहा कि अपनी पत्नी के कारण उन्होंने एक बार टीवी तोड़ा था। आफरीदी ने कहा मेरी पत्नी को भारत में दिखाए जाने वाले टेलीविजन सीरियल अच्छे लगते हैं। वह मेरी बेटी के साथ सीरियल देखा करती थी जबकि मैंने उससे कहा था कि वह यह सब अकेले देखा करे।


मैंने एक दिन देखा कि मेरे बच्चे स्टार प्लस पर एक शो देखते हुए आरती कर रहे हैं। इसके बाद मैंने अपना टीवी तोड़ दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे लोग जो यह मानते हैं कि पूर्व कप्तान भारतीय रीति-रिवाजों का माखौल उड़ा रहे हैं, इसकी काफी आलोचना कर रहे हैं।
अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights