Sunday, May 24, 2026
Home Slider अंडर-23 वीमेंस टी-20 क्रिकेट : असम ने बिहार को नौ विकेट से दी मात

अंडर-23 वीमेंस टी-20 क्रिकेट : असम ने बिहार को नौ विकेट से दी मात

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अंडर-23 वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को खेले गए मैच में असम ने बिहार को नौ विकेट से पराजित किया।
गुवाहाटी में चल रहे इस टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में बिहार ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 48 रन बनाये। अराध्या राज ने 4, अपूर्वा कुमारी ने 1, आर्या सेठ ने 20, याशिता सिंह ने 10, शिखा सिंह ने 5, रचना सिंह ने 3 रन बनाये। तीन बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। असम की ओर से वेदाश्री ने 3 रन देकर 1, अनामिका बोरी ने 11 रन देकर 1, निवेदिता ने 10 रन देकर 3 और रश्मि डे ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये।


जवाब में असम ने 7 ओवर में एक विकेट पर 49 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अनामिका ने 9, रुहिना पेगु ने नाबाद 38 और रश्मि डे ने 1 रन बनाये। निवेदिता ने 3 रन देकर एक विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights