Thursday, March 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट पीडीसीए लीग मैचों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वितरण कल से

पीडीसीए लीग मैचों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वितरण कल से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) ने सत्र 2019-20 में होने वाले लीग मैचों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वितरण तथा निबंधन शुक्रवार (13 सितंबर) से शुरू होगा और यह 15 सितंबर तक चलेगा। यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के सहायक सचिव अरुण कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की तिथि 18 अक्टूबर से शुरू होगी जो 20 अक्टूबर तक चलेगी। पूल का ड्रॉ 20 अक्टूबर को निकाला जायेगा। लीग का उद्घाटन नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगा।
renu gils hostel adv newउन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन प्रेम बल्लभ सहाय के नेतृत्व कर दिया गया है। इनके साथ शैलेश कुमार, संजीव रंजन उर्फ कुनकुन और गौतम कुमार रहेंगे।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वितरण रेड कारपेट हॉईस्कूल, राजेंद्रनगर, 2 ए रोड से संध्या साढे़ तीन से साढ़े पांच बजे के बीच किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights