Wednesday, March 18, 2026
Home झारखंड एजी रांची मेजर ध्यानचंद हॉकी के दूसरे चक्र में

एजी रांची मेजर ध्यानचंद हॉकी के दूसरे चक्र में

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। हॉकी सिंमडेगा द्वारा आयोजित 14वीं मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष में शनिवार को चार मैच खेले गये। जिसमे आरसी मध्य विद्यालय पतिअम्बा ने सिंमडेगा कॉलेज सिंमडेगा को 1-0 से, संत मेरिज उच्च विद्यालय छात्रवास ने जयंती उच्च विद्यालय को 4-3से, लिटिल टाइगर ने नव युवक संघ लठ्ठाखम्हण को 5-1 से, एजी रांची ने मरियमपुर बोलबा को 3-2 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किये।

इससे पूर्व उपायुक्त सिंमडेगा श्रीमती विप्रा भाल, हॉकी सिंमडेगा के पूर्व अध्यक्ष इग्नेश तिर्की, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी खिरस्तोफर लकड़ा, हॉकी सिंमडेगा के महासचिब मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। उपायुक्त ने खिलाड़ियो से कहा कि आपलोग मेहनत करते रहे और जिला और राज्य का नाम रोशन करते रहे जिला प्रशासन और संघ लगातार आपलोंगों की प्रतिभा को आगे लाने का अवसर देते रहता है, इस अवसर का लाभ लेने की आवश्यकता है। आज के मैच में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में पँखरसीयूस टोप्पो, सुनील तिर्की, बसन्त बा, मुकुट डुंगडुंग, नवीन मिंज, सुजीत एक्का उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights