Sunday, May 24, 2026
Home Latest सैनी के डेब्यू परफॉरमेंस के बाद बेदी और चौहान पर बरसे गंभीर

सैनी के डेब्यू परफॉरमेंस के बाद बेदी और चौहान पर बरसे गंभीर

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के पहले अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सदस्य बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान पर निशाना साधा। सैनी ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

कथित तौर पर जब गंभीर दिल्ली की रणजी टीम में सैनी को शामिल करना चाहते थे उस समय बेदी और चौहान उनके फैसले से सहमत नहीं थे। हालांकि, गंभीर अपने फैसले पर टिके रहे और सैनी ने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया।


मैच के बाद गंभीर ने ट़्वीट किया, भारत के लिए करियर की शुरुआत करने पर मुबारक हो नवदीप सैनी। गेंदबाजी शुरू करने से पहले ही तुम्हारे नाम दो विकेट-बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान। ऐसे खिलाड़ी को डेब्यू करते देख वे काफी परेशान होंगे। उन्होंने सैनी का क्रिकेटिंग करियर शुरू होने से पहले ही उसका शोक-संदेश लिख दिया था। शर्मनाक! सैनी के गेंदबाजी के दम पर भारत ने एक करीबी मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights