31 C
Patna
Sunday, September 8, 2024

प्रो कबड्डी लीग-7 : मुंबई की गुजरात पर बंपर जीत

मुंबई। यू मुंबा ने गुजरात फ़ॉर्चूनजाइयंट्स को 32-20 से हरा कर वीवो प्रो कबड्डी लीग सीज़न-7 में एक बड़ी जीत हासिल की। सुरेंद्र सिंह ने शानदार हरफ़नमौला खेल दिखाया और 9 अंक बनाए। हैरत की बात यह थी की सुरेंद्र जो एक डिफ़ेंडर है उन्होंने ने एक शानदार सुपर रेड भी पूरी की। गुजरात के लिए यह इस सीज़न की पहली हार थी। इस जीत से यू मुंबा ने अपने घरेलू चरण की समाप्ति एक जीत से की।

दोनो टीमों में काँटे की टक्कर रही और पहले 10 मिनट में स्कोर 4-4 की बराबरी पर रहा। सुरेंद्र सिंह ने दो टैकलअंक बनाए यू मुंबा के लिए और रोहित गुलिया ने दो रेड अंक गुजरात के लिए जोड़े। फज़ल “सुल्तान” अत्राचलि ने पहले हाफ़ में दो रेड अंक बनाए।

अभिषेक सिंह ने 15वे मिनट में यू मुंबा को 7-5 की बढ़त दिलायी जब उन्होंने एक डू और डाई रेड पूरी की। दोनो टीम के डिफ़ेन्स बेहतरीन फ़ॉर्म में थे। सुरेंद्र सिंह ने पहले हाफ़ में 4 टैकल अंक बनाए। यू मुम्बा पहले हाफ़ के ख़त्म होने पर 9-7 से आगे थे।

गुजरात ने दूसरे हाफ़ के शुरुआत में एक सूपर टैकल मार के 9-9 की बराबरी की। पर यू मुंबा ने गुजरात को ऑल आउट किया और 15-9 से आगे हुए। रोहित बालिया ने फिर एक सुपर रेड पूरी कर यू मुंबा को 18-10 से आगे किया।
गुजरात ने चार लगातार अंक बना कर मैच में वापसी की और 14-18 से पीछे हुए। परंतु यू मुंबा ने मैच को एक मिनिट में पलट दिया। सुरेंद्र सिंह ने एक शानदार सुपर रेड पूरी की और गुजरात फिर से ऑल आउट हो गए। यू मुंबा 28-18 से आगे हो गए और मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights