Wednesday, February 18, 2026
Home बिहारअन्य बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

छत्तीसगढ़ में होने वाली खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के दूसरे फेज के चयन के लिए बिहार के खिलाड़ी सिक्किम और रांची के लिए रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना,18 फरवरी। छत्तीसगढ़ में होने वाली खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में शामिल होने के लिए फर्स्ट फेज में चयनित बिहार के फुटबॉल खिलाडियों के बीच पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ,खेल विभाग के सचिव महेन्द्र कुमार और खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक श्री रविंद्र नाथ चौधरी द्वारा स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया।

इस बात की जानकारी देते हुए श्री शंकरण ने बताया कि छत्तीसगढ़ में होने वाली खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए बिहार की महिला और पुरुष फुटबॉल टीम के लिए राज्य के अंदर खिलाडियों का कैंप में चयन ट्रायल हुआ। महिला टीम के लिए 26 में से 22 खिलाड़ी और पुरुष टीम के लिए 34 में से 22 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के दूसरे फेज के चयन ट्रायल के लिए चयनित हुए हैं।

सेकंड फेज का चयन ट्रायल 20 से 28 फरवरी तक पुरुषों के लिए मोरहाबादी मैदान स्टेडियम में और महिलाओं के लिए बाइचुंग स्टेडियम, नानची, साउथ सिक्किम में होगा। इस चयन ट्रायल में चयनित होने के बाद ही खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बिहार के खिलाड़ी खेल सकेंगे।

सेकंड फेज के चयन ट्रायल के लिए जाने से पहले बिहार के खिलाडियों के बीच जर्सी, जूते, बैग के साथ स्पोर्ट्स किट का वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights