Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में मोनार्क क्रिकेट क्लब जीता

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में मोनार्क क्रिकेट क्लब जीता

अरुण क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराया, आफताब आलम मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 13 जनवरी। पश्चिमी चंपारण जिला सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार यानी 13 जनवरी को अरुण क्रिकेट क्लब और मोनार्क क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मोनार्क क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरुण क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से पराजित किया।

मैच में अरुण क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन पूरी टीम 74 रन पर ऑलआउट हो गई। अरुण की ओर से हसनैन ने सर्वाधिक 17 रन बनाए।

मोनार्क क्रिकेट क्लब की ओर से आफताब आलम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 18 रन देकर 6 विकेट झटके, जबकि अभिषेक ने 8 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोनार्क क्रिकेट क्लब की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए मैच जीत लिया। जिशान बदल ने 48 गेंदों पर 44 रन की नाबाद पारी खेली, वहीं राशिद ने 25 गेंदों पर 19 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए आफताब आलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.