Saturday, February 28, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स एसजीएफआई अंडर-17 एथलेटिक्स में झारखंड को दो पदक

एसजीएफआई अंडर-17 एथलेटिक्स में झारखंड को दो पदक

विनीत ने रजत और संतोष ने कांस्य पदक जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 15 दिसंबर। लखनऊ में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में ट्रिपल जंप में विनीत उरांव ने रजत पदक और 3000 मीटर दौड़ में संतोष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

टीम का नेतृत्व कोच/मैनेजर जटाशंकर पांडेय, प्रशांत कुमार और गीतांजलि सिंह कर रहे हैं। प्रतियोगिता गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में 13 से 17 दिसंबर के बीच आयोजित की गई, जिसमें देश भर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग तथा राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights