पटना 14 दिसंबर। अर्जुन पुरस्कार विजेता और बिहार सरकार के खेल एवं सूचना प्रावैधिकी विभाग की मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के मुख्य प्रवक्ता, बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक तथा पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने शहर के छज्जूबाग स्थित आवास पर मुलाकात कर गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इससे पहले श्री मिश्र ने सुश्री सिंह का वृन्दावन वाले राधे-राधे के अंगवस्त्रम् से स्वागत-अभिनंदन भी किया।
श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह को करीब एक घंटे की मुलाकात में घर-घर गीता, जन-जन गीता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक विगत 6 वर्षों में 6 लाख से ऊपर बिहार, भारत समेत विदेश के लोगों को निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट की जा चुकी और समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के बीच निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीता का अभियान निरंतर जारी है । इस बात पर मंत्री ने अपार खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गीताजी का निःशुल्क अभियान सनातन धर्म की सच्ची सेवा है।
श्रीमद्भगवद्गीता 6 लाख से ऊपर लोगों के बीच भेंट करने के लिए गिनिज बुक ऑफ वल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि में इस पुनीत, पावन एवं अद्वितीय कार्य के लिए अपने स्तर से भी नाम दर्ज कराने के लिए प्रयास करूंगी। इस दौरान प्रदेश भाजपा नेता सरदार हरजीत सिंह और भाजपा अधिवक्ता मंच के प्रदेश सह संयोजक एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता रविन्द्र राय भी मौजूद थे।