Friday, November 14, 2025
Home बिहारटेबुल टेनिस अंतर प्रमंडल विद्यालय टेबुल टेनिस में पटना प्रमंडल का दबदबा

अंतर प्रमंडल विद्यालय टेबुल टेनिस में पटना प्रमंडल का दबदबा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना/मधेपुरा, 14 नवंबर।  खेल विभाग, बिहार, पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन, मधेपुरा के सहयोग से बी पी मंडल इंडोर स्टेडियम में दिनांक 12 से 14 नवंबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल का दबदबा रहा, जिसमें अधिकांश वर्गों के विजेता पटना प्रमंडल के खिलाड़ी ही रहे।

प्रतियोगिता में विजेताओं को उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री अमरपाली एवं जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने किया।

प्रतियोगिता परिणाम:

अंडर 14 बालिका वर्ग:

  • प्रथम: आरना स्वानी (तिरहुत प्रमंडल)

  • द्वितीय: नूपुर बनर्जी (पटना प्रमंडल)

  • तृतीय: अभिनंदिता झा (पटना प्रमंडल)

अंडर 14 बालक वर्ग:

  • प्रथम: हिमांशु कुमार (कोशी प्रमंडल)

  • द्वितीय: आयुष मिश्रा (पटना प्रमंडल)

  • तृतीय: अलविन बोरो (पटना प्रमंडल)

अंडर 17 बालिका वर्ग:

  • प्रथम: कुमारी अनन्या (पटना प्रमंडल)

  • द्वितीय: नाव्या लक्ष्मी (पटना प्रमंडल)

  • तृतीय: अनशिका प्रसाद (पटना प्रमंडल)

अंडर 17 बालक वर्ग:

  • प्रथम: एकल्बया शर्मा (पटना प्रमंडल)

  • द्वितीय: भविष्या सिंह (पटना प्रमंडल)

  • तृतीय: आकाश केसरी (पटना प्रमंडल)

अंडर 19 बालिका वर्ग:

  • प्रथम: माही गुप्ता (पटना प्रमंडल)

  • द्वितीय: सारण्या सिंह (पटना प्रमंडल)

  • तृतीय: स्नेहा कुमारी (दरभंगा प्रमंडल)

अंडर 19 बालक वर्ग:

  • प्रथम: प्रियांशु दास (पटना प्रमंडल)

  • द्वितीय: पुष्कर वर्मा (पटना प्रमंडल)

  • तृतीय: संग्राम मित्रा (पटना प्रमंडल)

जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। निणायक की भूमिका में सायका प्रवीण, राहुल कुमार, रतनेश कुमार, बंटी कुमार शामिल हैं। कार्यालय कर्मचारियों में विनय कुमार सिह, रत्नेश कुमार, संतोष कुमार, कैलाश कुमार कौशल, मनोज कुमार, गौरी शंकर कुमार, रितेश रंजन, प्रिया रंजन कुमार, अभिमन्यु कुमार, जया भारती, राकेश कुमार, प्रेमलता कुमारी, दीप माला कुमारी, बालकृष्ण कुमार, अमित आनंद, चंदन कुमार, मिथिलेश कुमार राणा, आनंद कुमार, राहुल कुमार, सोनी राज आदि का योगदान रहा।

प्रतियोगिता ने छात्रों में खेल भावना, प्रतिस्पर्धात्मक कौशल और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights