Tuesday, June 9, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स सहरसा में हुआ मिल्खा सिंह जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

सहरसा में हुआ मिल्खा सिंह जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

600 से अधिक युवाओं ने लिया भाग

by Khel Dhaba
0 comment

सहरसा, 25 अगस्त। सहरसा में मिल्खा सिंह जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आयोजित किया गया। पटेल मैदान और सहरसा स्टेडियम में संपन्न इस प्रतियोगिता में सभी प्रखंडों के लगभग 600 युवा धावक ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद यादव, सचिव सुशील कुमार यादव उर्फ बबलू और विभिन्न खेल संगठनों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद धावकों का परिचय प्राप्त कराया गया।

युवाओं को खेल के माध्यम से प्रेरित करने का संदेश

उद्घाटन अवसर पर रघुनाथ प्रसाद यादव ने कहा कि आज के युवा नशे की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, और इसे रोकने के लिए खेल एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। उन्होंने युवाओं को खेल में शामिल होने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

सचिव सुशील कुमार यादव और बबलू भैया ने बताया कि मिल्खा सिंह दौड़ प्रतियोगिता उन युवाओं के लिए है जो पुलिस, सेना, होमगार्ड और चौकीदार की तैयारी कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल में आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें उनके करियर के लिए प्रेरित करना है।

पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष कुमार, जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी नव नियुक्त सहरसा जिला कमेटी के अध्यक्ष और सचिव का धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में इसे हर प्रखंड तक विस्तारित करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता संचालन और योगदान

इस कार्यक्रम में जिला खेल खिलाड़ी संघ के सचिव रोशन कुमार सिंह, धोनी राजा कुमार, शिवम सिंह, मुकेश कुमार भगत, रवि कुमार, पांडव कुमार, अरविंद कुमार, धीरज कुमार साहू, पिंटू कुमार, पप्पू कुमार, मनीष कुमार और अंजनी कुमार ने सक्रिय योगदान दिया। इनके मार्गदर्शन में सभी खिलाड़ी लाइनअप हुए और दौड़ प्रतियोगिता का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया।

सफल संचालन में नीतीश मिश्रा, अर्जुन भारती, आशुतोष यादव, रणधीर कुमार यादव, संतोष यादव, सतीश साहनी, विवेक यादव, आलोक कुमार यादव, गोलू कुमार सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.