राहुल यादव
बिहार में Khelo India Youth Games 2025 का बिगुल बज चुका है। भागलपुर में रविवार यानी 4 मई से तीरंदाजी की स्पर्धाएं शुरू हो चुकी हैं। बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे इस गेम्स की स्पर्धाओं का आयोजन पांच शहरों में नालंदा का राजगीर, भागलपुर, गया, पटना और बेगूसराय किया जायेगा। भागलपुर में तीरंदाजी और बैडमिंटन की स्पर्धाएं होंगी।
जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने आयोजन में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने भागलपुर में व्यवस्था को देखकर सभी खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। डीएम ने कहा कि अभिभावक भी बच्चों को लेकर सैंडिस मैदान पहुंचें। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शिरकत करने प्रतिभागियों का जिलाधिकारी ने उत्साहवर्धन किया। उन्होंने तीरंदाजी में भी हाथ आजमाए। भागलपुर में पुलिस भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन को लेकर उत्साहित नजर आई।
एसएसपी हृदयकांत ने देशभर से आए सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के भी माकूल बंदोबस्त किए गए हैं। सभी जगहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। खिलाड़ियों के स्वागत, आवासन, भागीदारी और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा।
Also Read
Khelo India Youth Games 2025 Volleyball : बालिका वर्ग में हारी बिहार की टीम
Khelo India Youth Games 2025 : आइए चलिए रंग जाइए ‘KHEL KE RANG’ में ‘BIHAR KE SANG’