पटना, 9 अप्रैल। आगामी 4 से 15 मई तक बिहार में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाली संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप आगामी 12 अप्रैल से मुंगेर में आयोजित किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि यह कैंप पहले गया में आयोजित होनी थी पर खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के आग्रह पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्र शंकरण ने मुंगेर में आयोजित करने का आदेश दिया है।
उन्होंने बताया कि इस कैंप में पिछले दिनों पटना में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर बालक व बालिका वर्ग में 25-25 प्लेयरों का सेलेक्शन किया गया है। यह कैंप 3 मई तक चलेगा। ट्रेनिंग कैंप के आधार पर फाइनल टीम की घोषणा की जायेगी।
उन्होंने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से जारी पत्र के अनुसार बालक वर्ग को ट्रेनिंग विनय कुमार जायसवाल और बालिका वर्ग में स्वप्ना पांडेय ट्रेनिंग देंगे। दोनों एनआईएस खो-खो कोच हैं। ये दोनों ट्रेनिंग कैंप के अलावा मैच के दौरान भी टीम से जुड़े रहेंगे। ट्रेनिंग के दौरान बालक वर्ग स्थानीय सपोर्टिंग स्टॉफ के अमन कुमार और बालिका वर्ग में हरिमोहन होंगे। गौरतलब है कि खो-खो की स्पर्धा गया में आयोजित होगी।
ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-
बालक वर्ग : गोलू कुमार, धीरज कुमार, आनंद कुमार, प्रियांशु कुमार (सभी पश्चिमी चंपारण), आयुष राज, अनमोल कुमार (दोनों बांका), प्रीतम राज, आयुष राज (दोनों भागलपुर), समीर कुमार, पवन कुमार (दोनों बक्सर), आयुष कुमार (शेखपुरा), नितेश कुमार, हर्ष कुमार (दोनों लखीसराय), सुशील कुमार, अभय कुमार (दोनों वैशाली), सनी, हिटलर साहनी (सीवान), प्रत्यूष सिंह (गोपालगंज), निखिल कुमार (जमुई), हर्ष, समीर कुमार (पटना), अंकित यादव, बिट्टू कुमार, विशाल कुमार (तीनों मुंगेर), रितिक कुमार (भोजपुर)।
बालिका वर्ग : आशा कुमारी, संजना कुमारी, गुंजन कुमारी, कविता कुमारी (सभी पश्चिमी चंपारण), चंदा कुमारी, आकांक्षा कुमारी (दोनों बांका), वर्षा कुमारी, अनमोल कुमारी (दोनों शेखपुरा), कृति, अंशु (दोनों भागलपुर), पूजा कुमारी, सोनम मौर्य (दोनों बक्सर), श्वेता कुमारी, स्वाति कुमारी, ऋतिका भारती (तीनों लखीसराय), कोमल कुमारी (वैशाली), मुस्कान कुमारी (सारण), श्रुति, काजल मेहता (दोनों गया), स्वाति कुमारी (गोपालगंज), आध्या कुमारी (जमुई), रिया रानी, रिया कुमारी, राखी कुमारी (तीनों मुंगेर), स्वीटी कुमारी (भोजपुर)।

