Wednesday, February 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन करा रहा है PRESIDENT’S CUP

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन करा रहा है PRESIDENT’S CUP

2 अप्रैल से आयोजन होने की संभावना, मल्टीडेज मुकाबला होगा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने डेज मैचों में टीम की मजबूती के लिए प्रेसिडेंट कप कराने का फैसला किया है। यह आयोजन पटना के मोइनुल हक स्टेडियम और विक्रम स्थित ग्राउंड पर अप्रैल/मई महीने में आयोजित किया जायेगा।

 

 

यह जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन दो दिवसीय व तीन दिवसीय होगा। कुल 8 टीमें भाग लेंगी। इन टीमों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा। सभी टीमें बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित की जाएंगी, जिससे प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

 

 

यह टूर्नामेंट लीग कम नॉक आउट प्रारूप में खेला जाएगा, जिसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर दो टीमें बनाई जाएंगी। इन टीमों के बीच 2/3 मैच और खेले जाएंगे ताकि उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में प्रदर्शन का मौका मिल सके। यह पहल बीसीसीआई डोमेस्टिक सीजन शुरू होने से पहले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने में सहायक होगी।

 

 

टीमों का गठन चयन समिति द्वारा किया जाएगा। टीमों का संयोजन वरिष्ठ (सीनियर), अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का मिश्रण होगा। प्रत्येक मैच दो दिवसीय होगा, जिसमें प्रति टीम 90 ओवर खेले जाएंगे।

 

 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यह टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट विकास प्रयासों में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कार्य करेगा। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को मंच प्रदान करना है ताकि वे रेड बॉल क्रिकेट में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अवसर मिल सके।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights