Wednesday, February 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट बॉलिंग क्षेत्र की मजबूती के लिए Bihar Cricket Association की बड़ी पहल, जानें क्या

बॉलिंग क्षेत्र की मजबूती के लिए Bihar Cricket Association की बड़ी पहल, जानें क्या

2 से 7 मई तक मोइनुल हक स्टेडियम आयोजित होगा प्रतिभा खोज अभियान

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने बिहार को बॉलिंग क्षेत्र में मजबूत करने के लिए बड़ी पहल की है। इसके लिए गेंदबाजों की खोज के लिए स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में आगामी से 2 से 7 मई तक एक सेलेक्शन ट्रायल रखा गया है।

 

यह जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी गई। जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में छिपी हुई तेज़ गेंदबाजी और अनूठी स्पिन गेंदबाजी प्रतिभा को खोजकर उन्हें पेशेवर खिलाड़ी के रूप में तैयार करना है, जो भविष्य में बिहार राज्य और भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।

 

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छुपी प्रतिभा और पेशेवर अवसरों के बीच की खाई को पाटना है, ताकि प्रतिभाशाली गेंदबाजों को आवश्यक मार्गदर्शन और अवसर मिल सके।

 

 

यह सेलेक्शन ट्रायल पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। इस सेलेक्शन ट्रायल के दौरान बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट निदेशक के साथ स्थानीय चयनकर्ता/कोच प्रारंभिक चरण में खिलाड़ियों का चयन करेंगे। अंतिम चरण में दो पूर्व टेस्ट क्रिकेटर, जो राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रह चुके हैं, सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन करेंगे। इसके लिए सलील अंकोला और वेंकटेश पति राजू से बात की जा रही है।

 

इस प्रतिभा खोज अभियान से शीर्ष 10 तेज गेंदबाजों और 10 स्पिनरों का चयन किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को राज्य की टीमों के साथ प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा। एसोसिएशन इन खिलाड़ियों को राज्य टीम में चयन के लिए तैयार करेगा और उनके प्रदर्शन पर निरंतर नज़र रखी जाएगी ताकि उन्हें राज्य स्तर पर खेलने के पर्याप्त अवसर मिल सकें।

 

 

इसमें 16 से 25 वर्ष के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। वे खिलाड़ी इस सेलेक्शन ट्रायल का हिस्सा नहीं होंगे जो बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले प्रेसिडेंट कप 2025 में भाग लेंगे। खिलाड़ी को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

 

 

संवाददाता सम्मेलन के दौरान बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जियाउल आफरीन, गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन संजय कुमार सिंह, सीईओ मनीष राज, निदेशक, क्रिकेट विकास एवं संचालन आनंद यालवीगी, समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights