Monday, March 10, 2025
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY में कैमूर ने लगाई जीत की हैट्रिक

BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY में कैमूर ने लगाई जीत की हैट्रिक

आदित्य सिंह प्लेयर ऑफ द मैच, बक्सर की टीम फिर हारी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा, 6 मार्च। आदित्य सिंह (46 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत कैमूर ने बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के शाहाबाद जोन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बक्सर की यह लगातार दूसरी हार है।

 

स्थानीय महाराजा कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में कैमूर ने बक्सर को 95 रन से हराया।

 

कैमूर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 47.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 247 रन बनाये। कैमूर की ओर से शशांक उपाध्याय ने 18, अभिषेक सिंह ने 26, गुपिल राय ने 30, अनुभव सिंह ने 12, आदर्श सिंह ने 14,विकास पटेल ने 14, राजू शर्मा ने 24, आदित्य सिंह ने नाबाद 46, निशांत सिंह ने 36 रन बनाये। अतिरिक्त से 16 रन बने।

 

बक्सर की ओर से सौरभ चौबे और प्रकाश कुमार ने 3-3,मनीष यादव ने 2,कन्हैया और सचिन ने 1-1 विकेट चटकाये।

 

जवाब में बक्सर की टीम 33.4 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट हो गई। निखिल कात्यान ने 28,प्रकाश कुमार ने 48,आशीष प्रकाश ने 17, सचिन कुमार ने 16 रन बनाये। अतिरिक्त से 21 रन बने।

 

कैमूर की ओर से निशांत सिंह, धनेश चौहान और विकास पटेल ने 2-2 जबकि आदित्य सिंह ने 3 विकेट चटकाये। राजू शर्मा को 1 विकेट मिला। विजेता टीम के आदित्य सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

कैमूर : 47.5 ओवर में 247 रन पर ऑल आउट, शशांक उपाध्याय 18, अभिषेक सिंह 26, गुपिल राय 30,अनुभव सिंह 12, आदर्श सिंह 14, विकास पटेल 14,राजू शर्मा 24, आदित्य सिंह नाबाद 46, निशांत सिंह 36, अतिरिक्त 16, कन्हैया सिंह 1/37, सचिन कुमार 1/29, सौरभ चौबे 3/40, प्रकाश कुमार 3/35, मनीष यादव 2/31

 

बक्सर : 33.4 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट निखिल कात्यान 28,प्रकाश कुमार 488, सचिन कुमार 16, आशीष प्रकाश 17, अतिरिक्त 21, निशांत 2/36, राजू शर्मा 1/18, धनेश चौहान 2/14, विकास पटेल 2/40, आदित्य सिंह 3/31

 

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights