Monday, March 10, 2025
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY में कैमूर के गुपिल का शतक, विकास का गेंदबाजी में ‘चौका’

BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY में कैमूर के गुपिल का शतक, विकास का गेंदबाजी में ‘चौका’

भोजपुर की टीम 75 रन से हारी, कैमूर के अुनभव सिंह का पचासा

by Khel Dhaba
0 comment

आरा, 2 मार्च। गुपिल राय (102 रन) व अनुभव सिंह (66 रन) की बेहतरीन बैटिंग व विकास पटेल (4 विकेट) और धनेश चौहान (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर कैमूर ने मेजबान भोजपुर को 75 रन से हरा कर बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट (BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY 2024-25) के शाहाबाद जोन में अपना विजय अभियान शुरू किया।

 

 

आरा के महाराजा कॉलेज के नवनिर्मित टर्फ विकेट पर खेले गए इस मैच में कैमूर ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 244 रन का स्कोर खड़ा किया। 245 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई भोजपुर की टीम 33.2 ओवर में 169 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के गुपिल राय को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

 

 

टॉस भोजपुर ने जीता और कैमूर को बैटिंग का न्योता दिया। कैमूर की शुरुआत खराब रही। सलामी बैटर शशांक उपाध्याय बिना खाता खोले और अर्जुन चौबे 8 रन बना कर पवेलियन लौटे। इसके बाद गुपिल राय और अनुभव सिंह ने विकेट पर टिक कर पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों के बीच 121 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। अनुभव सिंह के रूप में कैमूर को तीसरा झटका लगा। अनुभव 85 गेंद में 9 चौका की मदद से 66 रन बना कर पवेलियन लौटे। इसके बाद आदर्श सिंह और राजू शर्मा का साथ गुपिल को मिला और टीम का स्कोर निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 244 रन पहुंच गया।

 

कैमूर की ओर से गुपिल राय ने 137 गेंद में 11 चौका की मदद से नाबाद 102, आदर्श सिंह ने 23 और राजू शर्मा ने 8 गेंद में नाबाद 22 रन बनाये।

 

भोजपुर की ओर से अंकित सिंह ने 2 जबकि राहुल, विवेक यथार्थ और समरेश कुमार सिंह ने 1-1 विकेट चटकाये।

 

जवाब में भोजपुर की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बैटर वरुण राज और ह्यदयानंद सिंह ने पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े। ह्यदयानंद 23 गेंद में 10 रन बना कर लौटे। इसके बाद अंकित राज, सागर तिवारी और अंकित सिंह ने कुछ-कुछ रन जोड़े और भोजपुर का स्कोर 33.2 ओवर में 169 रन सभी विकेट खोकर पहुंचा।

 

भोजपुर की ओर से वरुण राज ने 34,अंकित राज ने 23,सागर तिवारी ने 38, अंकित सिंह ने 25 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 14 रन बने।

 

कैमूर की ओर से विकास कुमार पटेल ने 4, धनेश चौहान ने 3, दीवान दानिश खान ने 1 विकेट चटकाये।

 

विजेता टीम के गुपिल राय को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

 

संक्षिप्त स्कोर

कैमूर : 50 ओवर में 5 विकेट पर 244 रन, गुपिल राय नाबाद 102,अनुभव सिंह 66, आदर्श सिंह 23,राजू शर्मा नाबाद 22, अतिरिक्त 16, राहुल 1/46,विवेक यथार्थ 1/46, अंकित सिंह 2/32, समरेश सिंह 1/49

 

भोजपुर : 33.2 ओवर में 169 रन पर ऑल आउट वरुण 34, ह्यदयानंद 10, अंकित राज 23, सागर तिवारी 38, अंकित सिंह 25, अतिरिक्त 14,धनेश चौहान 3/44, दीवान दानिश खान 1/19, विकास पटेल 4/58

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights