Friday, May 1, 2026
Home Slider INDVSNZ : रवींद्र जडेजा ने 14वीं बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए उनके आंकड़े

INDVSNZ : रवींद्र जडेजा ने 14वीं बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए उनके आंकड़े

by Khel Dhaba
0 comment

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। यह उनके टेस्ट कैरियर का 14वां 5विकेट हॉल है। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ दूसरा 5 विकेट हॉल लिया है। एक समय न्यूजीलैंड मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन रवींद्र जडेजा ने अपनी शानदार गेंदबाजी से उन्हें लगातार झटके दिए। आइए नजर डालते हैं आंकड़ों पर

कैसी रही जडेजा की गेंदबाजी?

जडेजा ने विल यंग (71), टॉम ब्लंडल (0), ग्लेन फिलिप्स (17), ईश सोढ़ी (7) और मैट हेनरी (0) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने 2 ऐसे ओवर डाले जब न्यूजीलैंड के 2-2 बल्लेबाज पवेलियन लौटे। एक समय न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। इसके बाद टीम के 8 विकेट 210 रन तक गिर गए और फिर टीम 235 रन पर ऑल आउट हो गई। इस सीरीज में यह पहला मौका है जब रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights