Home बिहारअन्य 33वीं सीनियर National Wushu: झारखंड के निशांत का पदक पक्का,बिहार के कुमार आनंद को रजत

33वीं सीनियर National Wushu: झारखंड के निशांत का पदक पक्का,बिहार के कुमार आनंद को रजत

by Khel Dhaba
0 comment

देहरादून, 25 सितंबर। स्थानीय महराणा प्रताप स्टेडियम में चल रही 33वीं सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप (पुरुष और महिला ) के पांचवे दिन खिलाड़ियों ने ताऊलु और सानसाउ वर्ग की प्रतिस्पर्धा में पदको के लिए जोर आजमाइश की। झारखंड के निशांत तिर्की ने पदक पक्का किया। बिहार के कुमार आनंद ने रजत पदक अपने नाम किया।

आज सानदा वर्ग के सेमी फाइनल राउंड में खेलते हुए खिलाड़ियों ने अलग अलग भार वर्ग में अपने पदक पक्के किये। ताउलु स्पर्धा में आर्मी और पुलिस के खिलाड़ियों ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न वर्गो में पदको पर कब्जा जमाया।

आज पांचवे दिन ग्रुप कमाण्डार प्रसाद, बसु के सोहेल अहमद सहित वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

आज हुई ताऊलु की प्रतिस्पर्धा के परिणाम निम्नवत रहे :-

नानक्वान टाइप इवेंट पुरुष
गोल्ड: सिमर चंद ~एस एस बी
सिल्वर: कुमार आनंद~बिहार
ब्रॉन्ज: विकाश बाग~ओडिशा

गुंशु इवेंट महिला
गोल्ड: नेमान वांगसु~अरुणाचल प्रदेश
सिल्वर: प्रियंका ~ऑल इंडिया पुलिस
ब्रॉन्ज: वनिष्का नामदेव~मध्यप्रदेश

गुंशु इवेंट पुरुष
गोल्ड: रोहित जाधव~ऑल इंडिया पुलिस
सिल्वर: शशि तमांग~एस एस सी बी
ब्रॉन्ज: सुभाष तोमर~मध्यप्रदेश

नानदाओ इवेंट महिला
गोल्ड: एच लांगलेनतोम्बी देवी~साई
सिल्वर: रेजिना तमांग~इनकम टैक्स
ब्रॉन्ज: नीलम चौधरी~राजस्थान

नानदाओ इवेंट पुरुष
गोल्ड: बोनिश युरेमबम ~वाई
सिल्वर: सुरोजित सरदार~दिल्ली
ब्रॉन्ज: संजीव कुमार सिंह~असम

कियांगसु इवेंट महिला
गोल्ड: मर्सी नगाई मोंग ~अरुणाचल प्रदेश
सिल्वर: डब्लू निंग थिंबी ~एस एस बी
ब्रॉन्ज: तान्या जाटव~मध्यप्रदेश

कियांगशू इवेंट पुरुष
गोल्ड: सलाम मार्शल सिंह~मणिपुर
सिल्वर: सुमित पुलामी~ऑल इंडिया पुलिस
ब्रॉन्ज: अंजुल नामदेव ~एस एस सी बी

नानगुन इवेंट महिला
गोल्ड: रेजिना तमांग~इनकम टैक्स
सिल्वर: एच लांगलैंग तोंबी~साई
ब्रॉन्ज: नीलिमा चौधरी~राजस्थान

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights