Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारफुटबॉल Subroto Cup Under-15 Football : पूर्णिया व जमुई में खिताबी भिड़ंत

Subroto Cup Under-15 Football : पूर्णिया व जमुई में खिताबी भिड़ंत

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 26 जुलाई। खेल विभाग बिहार और बिहार राज खेल प्राधिकरण पटना के बैनर तले एवं जिला प्रशासन भागलपुर की मेजबानी में स्थानीय सैंडिस कंपाउंड में चल रहे राज्यस्तरीय सुब्रतो कप अंडर-15 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पूर्णिया का मुकाबला जमुई से होगा। तीसरे स्थान के लिए भागलपुर व सीवान की टीमें आमने-सामने होंगी।

पहले सेमीफाइनल में पूर्णिया ने सीवान को 4-0 से हराया। पूर्णिया की ओर से दो गोल रत्नेश टुडू ने किया। मणिलाल टुडू ने 1 जबकि सोनित सोरेन ने भी 1 गोल दागा।

दूसरे सेमीफाइनल में जमुई ने भागलपुर को 2-1 से हराया। जमुई की ओर से विकास मरांडी और विशाल हांसदा ने गोल किया। भागलपुर की ओर से एक गोल सागर कुमार ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights