पटना, 22 जुलाई। हॉकी बिहार के चालीस सदस्यीय महिला और पुरुष टीम द्वितीय हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2024 के लिए गुवाहटी (असम) के लिए रवाना हो गई। बिहार की महिला और पुरुष टीम के 40 सदस्यीय टीम 24 से 31 जुलाई तक गुवाहाटी (असम) में आयोजित द्वितीय हॉकी इंडिया ईस्ट जोन सब जूनियर चैंपियनशिप 2024 में भाग लेने के लिए आज रवाना हुए। हॉकी बिहार के अध्यक्ष सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पुराने सचिवालय के कार्यालय कक्ष में सभी खिलाड़ियों को पुष्प एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया और साथ में सभी के साथ बैठकर अल्पाहार भी किया। खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ विदा किया। विदा करने से पहले सभी खिलाड़ियों को मन से खेलने और अनुशासन में रहने की हिदायत और शुभकामनाएँ देकर विदा किया।
एवं हॉकी बिहार के सभी पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी।

महिला टीम :- गोलकीपर – निशु कुमारी, नीलू कुमारी, डिफेंडर- नव्या कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, अनु कुमारी, दामिनी कुमारी , मिड-फ़ील्डर- सोनम यादव, अंजली कुमारी, रागनी कुमारी, रूपम कुमारी,स्वेता कुमारी, कोमल कुमारी ,फॉरवर्ड- मोनिका मूर्मू, सिद्धि विनायक, साइना परवीन, दिव्या कुमारी, सिद्धि कुमारी(कैप्टन), साक्षी कुमारी । कोच – काजल लकड़ा, मैनेजर- मनोज कुमार।
पुरुष टीम :- गोलकीपर- विवेक विश्वकर्मा, आशीर्वाद आनंद , डिफ़ेंडर – ओबैदुर रहमान, मोहम्मद अब्दुल्ला, सूरज कुमार, अभय शाह (कैप्टन), मिडफ़ील्डर- शिवम् कुमार,सुमन कुमार, सत्यम कुमार पांडेय, अमीरचंद कुमार, अमृतांशु पांडेय, शोभित राज तिवारी , फॉरवर्ड- निखिल नवीन कुमार, अंकित कुमार, राज पांडेय, प्रीतम कुमार पांडेय, आलोक कुमार सिंह, आशीष रंजन। कोच – मुनीन्द्र, मैनेजर- सम्पत कुमार सिंह ।