Tuesday, June 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए के इस फरमान के बाद बिहार के Under-15 Women’s प्लेयर्स संशय में

बीसीए के इस फरमान के बाद बिहार के Under-15 Women’s प्लेयर्स संशय में

by Khel Dhaba
0 comment
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होने वाले बीसीए अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची।

पटना, 21 जुलाई। न पहले से कोई पूर्व सूचना और एकाएक फरमान, अब आप इस कैटेगरी में खेलने की अर्हता नहीं रखते हैं। यह फरमान है बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) का और इस फरमान के बाद इस वर्ष वीमेंस अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने वाली कई खिलाड़ी संशय में है कि अब हमारा क्या होगा। इन खिलाड़ियों की राज्य वीमेंस अंडर-15 प्रतियोगिता को छोड़ कर किसी अन्य कैटेगरी की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता नहीं हुई है ऐसे में इस वर्ष बीसीसीआई के टूर्नामेंट में भाग लेने वाली किसी अन्य कैटेगरी की बिहार टीम की गठन प्रक्रिया में इनका शामिल होना संशय में है। चलिए इस बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 16 जुलाई को राज्य अंडर-15 वीमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को बोन टेस्ट के लिए कागजात जमा करवाये गए। इन कागजातों में डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, पिछले तीन वर्षों की स्कूल मार्कशीट और आधार कार्ड। खिलाड़ियों ने अपने कागजात जमा किये।

अब जो खबर सामने निकल कर आ रही है उसमें कहा जा रहा है कि छह अंडर-15 वीमेंस स्टेट प्लेयर समेत कुल 18 खिलाड़ियों को इस वर्ष बोन टेस्ट के योग्य नहीं पाया गया है और उन्हें कहा गया है कि आप अंडर-19 खेलिए। आखिरी अंडर-19 कैसे खेलेंगे।

जिन स्टेट प्लेयरों के बारे में कहा जा रहा है कि आप बोन टेस्ट के योग्य नहीं है वे आधार कार्ड के अनुसार अभी अंडर-15 कैटेगरी में आती हैं पर पिछले साल के बोन टेस्ट या अन्य कारणों के आधार पर उन्हें कहा गया है कि इस साल आप बोन टेस्ट की अर्हता को पूरा नहीं कर पायेंगी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अधिकारियों के इस फरमान के बाद वीमेंस अंडर-15 स्टेट खेल चुकीं समेत अन्य खिलाड़ियों में इस बात को लेकर संशय है कि हमारा एक साल तो गया। बिहार अंडर-15 वीमेंस टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी खिलाड़ियों के गार्जियनों समेत अन्य का कहना है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कभी यह सूचना जारी नहीं की गई कि जिन खिलाड़ियों का पिछले वर्ष बोन टेस्ट में इतने प्वायंट आये थे वे इस वर्ष अंडर-15 खेलने की अर्हता हासिल नहीं कर पायेंगी। उनका कहना है कि ऐसी कोई सूचना दे दी गई होती तो हम सभी अपने खिलाड़ियों को दूसरे कैटेगरी के सेलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने देते और दूसरे कैटेगरी के मैचों में उनकी प्रतिभागिता होती। अब तो हम न इधर के रहे न उधर के। इन सबों का कहना है कि कम से कम पिछले साल वीमेंस अंडर-15 बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ियों को राज्य अंडर-19 वीमेंस टीम की सेलेक्शन प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अनुमति देनी चाहिए। इसके बाद तो चयनकर्ताओं समझेंगे कि इनमें इस कैटेगरी के लायक टैलेंट है या नहीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.