Sunday, February 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट MP Verma Memorial Cricket Tournament की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

MP Verma Memorial Cricket Tournament की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 12 अप्रैल। एमपी वर्मा फाउंडेशन के तत्वावधान में होने वाले एमपी वर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण 12 अप्रैल यानी शुक्रवार को उनकी पुण्य तिथि पर स्थानीय होटल मौर्या में किया गया।

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सह प्रथम एशिया कप 84 के मैन ऑफ द टूर्नामेंट सुरेंद्र खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में, दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक में बाल कलाकार के रूप में अभिनय करने वाले पूर्व जूनियर क्रिकेटर अभिनव चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा पटना उच्च न्यायालय के विद्वान अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित होकर ट्रॉफी का अनावरण किया।

इस अवसर पर बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ी, खेल जगत के प्रबुद्ध लोगों के अलावा एमपी वर्मा के परिवार के सदस्य सूर्य प्रकाश, चन्द्रशेखर वर्मा, नीरज प्रकाश आदि उपस्थित थे।

 

एमपी वर्मा फाउंडेशन के अंतर्गत खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विभिन्न अवसरों पर भारतीय टीम के कप्तान दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुरेन्द्र अमरनाथ, स्व राजेन्द्र पाल, स्व रमेश सक्सेना, स्व रणधीर सिंह, श्रीसंत, ज्ञानेन्द्र पांडे, महिला खिलाड़ी रीमा मल्होत्रा तथा बिहार क्रिकेट खिलाड़ियों के आदर्श इस टूर्नामेंट के ब्राण्ड एम्बेसडर सुरेंद्र खन्ना जिनका आशीर्वाद इस प्रतियोगिता के माध्यम से बिहार के क्रिकेट खिलाड़ियों को मिल रहा हैं। इस प्रतियोगिता में खेल चुके अनेक खिलाड़ी आज अपने अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

चुनाव के दौरान इस प्रतियोगिता को आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन से सहमति ले कर जल्द ही इसके कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में बिहार की 2 टीम के अलावा, कल्याणी (बंगाल), झारखण्ड और उत्तर प्रदेश से एक-एक टीम हिस्सा लेगी।

 

 

 

इस साल हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के पुत्र 1975 विश्व कप में अद्भुत गोल दाग कर पहली बार भारत को विश्व विजेता बनाने वाले अशोक कुमार ध्यानचंद फाइनल मैच के मुख्य अतिथि होंगे।

 

 

 

स्व. एमपी वर्मा इस टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता एमपी वर्मा फाउंडेशन के सचिव सह स्वच्छ क्रिकेट की वकालत करने वाले आदित्य वर्मा के पिता थे। स्व.एमपी वर्मा को क्रिकेट, हॉकी समेत अन्य खेलों से बहुत प्यार था। वह न केवल मैचों को देखते थे बल्कि इन खेलों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा अपना हाथ आगे बढ़ाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights