Saturday, February 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट सीमांचल जोन : किशनगंज पर अररिया की बड़ी जीत पर ग्रुप चैंपियन बना पूर्णिया

रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट सीमांचल जोन : किशनगंज पर अररिया की बड़ी जीत पर ग्रुप चैंपियन बना पूर्णिया

by Khel Dhaba
0 comment

रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट सीमांचल जोन : किशनगंज पर अररिया की बड़ी जीत पर ग्रुप चैंपियन पूर्णिया
पूर्णिया, 8 अप्रैल। स्थानीय ग्रीन वैली स्टेडियम में चल रहे रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट सीमांचल जोन के मुकाबले में अररिया ने किशनगंज को 243 रन से हराया। इस बड़ी जीत का फायदा अररिया को नहीं मिला और इस जोन में पूर्णिया की टीम नेट रन रेट के आधार पर ग्रुप चैंपियन बन गया।

 

सीमांचल जोन में चार मैचों में पूर्णिया ने 3 में जीत हासिल की जबकि 1 में हार मिली। अररिया की टीम भी 3 मैच जीते और 1 में हार मिली। कटिहार की टीम का भी इन्हीं दोनों टीमों के जैसा परफॉरमेंस पर नेट रन रेट के कारण वह तीसरे स्थान पर रही। पूर्णिया का नेट रन रेट +1.794, अररिया का नेट रन रेट +1.390 जबकि कटिहार का नेट रन रेट +1.172 रहा।

 

 

टॉस जीत कर अररिया के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अररिया ने 50 ओवर में 09 विकेट खो कर 360 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कृष कुमार ने सीमांचल जोन का पहला शतक 101 रन 84 गेंदों पर जमाया। इसके अलावा आदर्श सिन्हा ने 52 रन, शिवम कुमार ने 38 रन एवं यश वर्धन ने 37 रन का योगदान दिया।

 

किशनगंज की तरफ से आयन शोएब ने 58 रन देकर 02 विकेट, सूर्यम राज ने 66 रन देकर 02 विकेट, मुकेश कुमार ने 66 रन देकर 03 विकेट लिया।

 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज 39.3 ओवर में 10 विकेट खो कर मात्र 117 रन ही बना सकी । किशनगंज की तरफ से बल्लेबाज सूर्यम राज ने 55 रन, बैसल हाफ़िज़ ने 21 रन का योगदान दिया। अररिया की तरफ से गेंदबाज उज्जवल राज ने 05 ओवर में 25 रन देकर 03 विकेट, अक्षय कुमार ने 07 ओवर में 15 रन 03 विकेट, अमन राज ने 06 ओवर में 15 रन 02 विकेट लिए।

 

 

आज के मैन ऑफ़ द मैच अररिया के शतकवीर कृष कुमार को मिला।

मैच के निर्णायक बी सी ए पैनल अंपायर राजीव कमल मिश्रा एवं मनोहर कुमार, मैनउल स्कोरर शिवम् कुमार एवं डिजिटल स्कोरर अविनाश कुमार शुक्ला। इस मौके पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयंत कुमार,अवनीश,रोहित कुमार, अभिषेक ठाकुर थे।

 

संक्षिप्त स्कोर

अररिया : 50 ओवर में नौ विकेट पर 360 रन, कृष कुमार 101, आदर्श सिन्हा, यश वर्धन दास 37, अक्षय कुमार विश्वास 26, राकेश कुमार सिंह 12,शिवम कुमार 38, हर्ष कुमार 20,मो कैफ नाबाद 12,अतिरिक्त 52 अयान शोएब 2/58,सूर्यम राज 2/66, मुकेश कुमार 3/61

किशनगंज : 39.3 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट सूर्यम राज 55,अहान प्रथम 10, वासिल हाफिज 11, मुकेश कुमार 10, अतिरिक्त 17, अक्षय कुमार विश्वास 2/15, यशवर्धन दास 1/15, अमन राज 2/14, आदर्श सिन्हा 1/27, आर्यन राज 1/11, उज्ज्वल राज 3/25

 

इसे भी पढ़ें :-

रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट में बक्सर ने हरा भोजपुर ने की वापसी, चमके रोहित व शिवम

Randhir Verma Under-19 Cricket मगध जोन : नालंदा की लगातार चौथी जीत

Patna District Senior Division Cricket League में वाईएमसीसी व जीएसी की जीत की हैट्रिक

Patna Senior Cricket : चेयरमैन राजेश कुमार & सदस्य रहबर आबदीन ने जारी की कैंप के लिए प्लेयरों की लिस्ट

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights