Sunday, February 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Senior Division Cricket League में कुमार सहज का हरफनमौला प्रदर्शन

Patna District Senior Division Cricket League में कुमार सहज का हरफनमौला प्रदर्शन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 7 अप्रैल। दो दिनों के विश्राम के बाद पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले फिर से शुरू हो गए। रविवार यानी 7 अप्रैल को खेले गए मुकाबलों में आरबीएनवाईएसी और अधिकारी इलेवन ने जीत हासिल की।
ग्रुप बी के मुकाबलों में आरबीएनवाईएसी ने राइजिंग स्टार को 5 विकेट से जबकि अधिकारी इलेवन ने अमर सीसी को 8 रन से पराजित किया।

 

 

आरबीएनवाईएसी की चार मैचों में यह लगातार चौथी जबकि अधिकारी इलेवन की तीन मैचों में लगातार तीसरी जीत है।

 

 

अमर सीसी ने 3 मैचों में दो में जीत हासिल की जबकि 1 में हार मिली है। राइजिंग स्टार ने 3 मैचों में 1 में जीत हासिल की जबकि दो में हार मिली है।

 

 

संपतचक ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस आरबीएनवाईएसी ने जीता और राइजिंग स्टार को बैटिंग का न्योता दिया। राइजिंग स्टार ने पहले बैटिंग करते हुए 26.5ओवर में सभी विकेट खोकर 138 रन बनाये। सोनू कुमार ने 42, गुलशन ने 37 रन की पारी खेली। आरबीएनवाईएसी की ओर से कुमार सहज ने 17 रन देकर चार विकेट चटकाये।

 

 

जवाब में आरबीएनवाईएसी ने कुमार सहज के 51 रन की मदद से 21.4 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आरबीएनवाईएसी की ओर से हरफनमौला खेल दिखाने वाले कुमार सहज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

 

 

एनआईओसी ग्राउंड, फतुहा पर खेले गए मुकाबले में टॉस अमर सीसी ने जीता और अधिकारी इलेवन को बैटिंग का न्योता दिया। अधिकारी इलेवन के आकाश राज के 79 रन की मदद से 39.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 221 रन बनाये। जवाब में अमर सीसी की टीम 38.5 ओवर में 213 रन पर ऑल आउट हो गई। अमर सीसी की ओर से कुमार रजनीश ने 48 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली। आकाश राज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

संपतचक ग्राउंड
राइजिंग स्टार : 26.5 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट, गुलशन 37, अनिमेष कुमार 25, सोनू कुमार 42, अतिरिक्त 18, राहुल रत्न 2/21, कुमार सहज 4/17, शुभम सिंह 3/7

आरबीएनवाईएसी : 21.4 ओवर में 5 विकेट पर 139 रन, इंद्रजीत कुमार 21,सिमुख कुमार 11, श्लोक कुमार 13, हर्ष राज 29, कुमार सहज नाबाद 51,अतिरिक्त 8, अमित गुंजन 2/26, फजल करीम 1/34, ललित नारायण मिश्रा 1/35

 

एनआईओसी ग्राउंड
अधिकारी इलेवन : 39.2 ओवर में 221 रन पर ऑल आउट, विनीत सिंह 13, रजनीकांत 12,ध्रुव 12, आकाश राज 79, उत्कर्ष 21, रौशन 27, मोनू कुमार 26, रौशन प्रथम 10,अतिरिक्त 20, प्रतीक 1/42, हिमांशु हरि 1/28, अपूर्वा आनंद 2/30, रेहान दास गुप्ता 2/49, अंशुमान गौतम 1/39

अमर सीसी : 38.5 ओवर में 213 रन पर ऑल आउट, कुमुद रंजन 23, कुमार रजनीश 56, आयुष आनंद 24, कुमार मृदुल 21, अनुज 24, सौरभ कुमार यादव 16, अपूर्वा आनंद 16, अतिरिक्त 25, उत्कर्ष 3/35, विनित सिंह 1/37,ध्रुव 2/19, प्रभाकर कुमार 1/48, रौशन 1/22, सचिन यादव 1/4

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights