Friday, February 27, 2026
Home झारखंडक्रिकेट Randhir Verma Senior Inter District Cricket में देवघर की शानदार जीत

Randhir Verma Senior Inter District Cricket में देवघर की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर, 10 फरवरी। स्थानीय केएन स्टेडियम में शनिवार से झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट रणधीर वर्मा ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ जिसमें देवघर ने दुमका को एक विशाल स्कोर 170 रनों से हरा दिया।

दुमका के कप्तान सुधांशु वर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर के टीम ने 41 ओवर में 8 विकेट होकर 284 रन बनाए। देवघर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए स्वागत झा ने 64 गेंद में पांच चौका ,दो छक्के की मदद से 55 रन, कुमार सनी ने 42 बोल खेल कर 8 चौका ,दो छक्के की मदद से 54 रन , कप्तान प्रवेश शेख ने 44 गेंद में 10 चौकों की मदद से 52 रन , और राघव ने 38 गेंद खेल कर 9 चौका की मदद से 49 रन बनाए।

दुमका की तरफ से समीर, शुभांशुव और आयुष्मान दो-दो विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुमका की पूरी टीम 25 ओवर 4 बोल में सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। दुमका की टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सूरज पाठक ने 62 गेंद में तीन छक्के 7 चौका की मदद से 61 रन और अमन कुमार ने 37 बोल खेल कर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाएं बाकी दुमका का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पर कर सका।

देवघर की तरफ से शुभम कुमार सिंह ने 4 विकेट ,करनराज ने तीन और कुमार सनी ने दो विकेट लिया।

आज के मैच में बल्ले से और गेंद से दोनों से अच्छे प्रदर्शन करने के लिए कुमार सनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका में धर्मेंद्र कुमार और ओ पी राय थे जबकि स्कोर की भूमिका में संदीप राय थे।

आज के मैच झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा टी आर डी ओ की भूमिका में मिलन दत्त थे। आज के मैच में देवघर क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से सचिव विजय झा, संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह,अनिल झा,नवीन शर्मा, नीरज सिन्हा,अमरेंद्र कुमार, ज्ञान सिंह,अभय गुप्ता, राकेश पांडे मौजूद थे

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights