रांची, 4 नवंबर। 13वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री मो० हफीजूल हसन उपस्थित थे जिन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने 100 मीटर प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग में विजेता बालक एवं बालिकों को पदक देकर सम्मानित किया।

राज्य सरकार के द्वारा बनाए जा रहे रोलर स्केटिंग, स्केट बोर्डिंग, आर्टिस्टिक एवं रोलर हॉकी स्टेडियम का निरक्षण किया एवं जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। राज्य सरकार द्वारा बनाए जा रहे पूरे भारत में एक मात्र ऐसा स्टेडियम है जहां रोलर स्केटिंग के सारे खेल की तैयारी और उसकी प्रतियोगिता कराई जायेगी।
झारखंड रोलर स्केटिंग संघ एवं जिला स्केटिंग के विभिन्न पदाधिकारी अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव सुमित शर्मा एवं कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता एवं तकनीकी अधिकारी उपस्थित थे।
विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है –
5 – 7 बालिका वर्ग : श्रीनिका कुमारी-स्वर्ण पदक और बालक वर्ग में हर्स राज खलखो, मानविक राज भूषण एवं निर्वाण शर्मा ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किया।
7 – 9 बालक वर्ग में सक्षम स्वर्ण, अवीर गुप्ता रजत और सूफ्यान अख्तर कांस्य हासिल किया। 9-11 बालिका वर्ग में स्वर्ण जश्मिन करकेटा, रजत नव्या सेठ एवं कांस्य अनाया तिवारी ने पदक हासिल किया एवं बालक वर्ग में ऋषभ अभिजीत ने स्वर्ण, राजवीर कुमार ने रजत एवं कांस्य अभिज्ञान आदर्श ने पदक हासिल किया।17+ आयु वर्ग में एलेक्स लकड़ा ने स्वर्ण और सोमनाथ मिंज ने रजत पदक जीता।
