34 C
Patna
Friday, October 18, 2024

Hangzhou Para Asian Games में बिहार के शैलेश कुमार ने जीता गोल्ड

पटना, 23 अक्टूबर। चौथी एशियन पैरा गेम्स 2023 का आगाज चीन के होंगझोउ में हो गया है। इसी के साथ भारत का दबदबा भी पैरा गेम्स में शुरू हो गया है। कुल 309 भारतीय एथलीट ने इस बड़े इवेंट में भाग ले रहे हैं, जिसमें 196 पुरुष और 113 महिलाएं हैं। एशियन पैरा गेम्स में भारत ने मेंस हाई जंप में कमाल कर दिया। इस इवेंट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल भारत के नाम रहे। भारत की ओर शैलेश कुमार ने स्वर्ण, मरियप्पन थंगावेलु ने रजत तो राम सिंह पाधियार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

शैलेश कुमार बिहार में जमुई जिले के एक छोटे से गांव इस्लामनगर के रहने वाले हैं। 23 साल के दिव्यांग शैलेश कुमार ने हाल ही में फ्रांस के पेरिस में हो रहे पारा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था।

साधारण गरीब किसान के परिवार से आने वाले शैलेश के पिता शिवनंदन यादव एक छोटे किसान और मां गृहिणी हैं। शैलेश कुमार ने पेरिस में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शामिल होने से पहले बेंगलुरु में आयोजित पांचवी इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऊंची कूद में गोल्ड मेडल हासिल कर काबिलियत दिखाई थी। इस प्रतियोगिता के बाद शैलेश को 8 से 15 जुलाई तक फ्रांस के पेरिस में हो होने वाली एथलेटिक्स चैंपियनशिप शामिल होने के लिए चयनित हुए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights