Home Slider 8वीं नेशनल ओपन व 4वीं अंतरराष्ट्रीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप 2021 रांची में

8वीं नेशनल ओपन व 4वीं अंतरराष्ट्रीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप 2021 रांची में

by Khel Dhaba
0 comment

◆ 13 एवं 14 फरवरी 2021 को रांची में फिर से लगेगा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जमावड़ा
◆ झारखंड में आयोजन वाकिंग का रुट एवं मौसम ने खिलाड़ियों को किया आकर्षित

रांची। भारत के वॉकर्स के लिए ओलंपिक में क्वालीफाइंग करने का अंतिम मौका 8वीं नेशनल ओपन/4वीं अंतरराष्ट्रीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप 2021 के दौरान मिलेगा। पिछले वर्ष भी 2020 में आयोजित चैंपियनशिप में एक महिला खिलाड़ी भावना जाट ने रांची में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। वही 4 प्रतिभागी सेकेंड के अंतराल से ओलंपिक में क्वालीफाई करने से चूक गए थे।

विश्व एथलेटिक्स ने रांची के वाकिंग के रूट को 3 वर्षों तक मान्यता प्रदान की है।यहां के आवोहवा, रूट और आयोजन ने सभी खिलाड़ियों एवं विदेशी तकनीकी पदाधिकारियों को काफी प्रभावित किया है इसलिए इस प्रतियोगिता को रांची में आवंटित किया गया है।

 उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष कम से कम भारत के तरफ इस  प्रतियोगिता में 4 से 5 खिलाड़ी क्वालीफाइंग कर सकेंगे।  रेस-वॉक डीसी आवास से गांधी प्रतिमा तक आयोजित की जाएगी।  इस प्रतियोगिता में लगभग 250 भारतीय खिलाड़ी और 30विदेशी खिलाड़ियों की भाग लेने की संभावना है।

प्रतियोगिता निम्नलिखित दूरी के लिए आयोजित की जाएगी:-
1. पुरुष 50 किलोमीटर
2. पुरुष एवं महिला – 20 किलोमीटर ( ओलिंपिक क्वालिफिकेशन)।
3. U/20 बालक-बालिका – 10 किलोमीटर (एशियाई चैंपिनशिप  क्वालीफाई)।

 इस प्रतियोगिता में 280 खिलाड़ियों के अतिरिक्त पांच विदेशी जज, 2 विदेशी रूट मापक, 2 एएफआई तकनीक डेलीगेट्स, 1 चैयरमेन तकनीक समिति, 15 एएफआई की ऑफिसियल, 5 एएफआई ऑफिसियल एवं 50 लोकल तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे।

 इस प्रतियोगिता के आयोजन में लगभग 60 लाख रुपए खर्च होंगे। पिछले वर्ष झारखंड (रामगढ़ ) से एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया था।  5 जनवरी तक झारखंड एथलेटिक्स संघ को एकरारनामा करके भेजना है।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights