Monday, August 4, 2025
Home बिहारएथलेटिक्स 88वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप : रोहतास की टीम ओवरऑल चैंपियन

88वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप : रोहतास की टीम ओवरऑल चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय पाटलिपुत्र स्पोट्र्स में रविवार को संपन्न 88वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुल 120 अंक लेकर रोहतास जिला की टीम ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 98 अंकों के साथ भागलपुर की टीम दूसरे नंबर पर रही।

रोहतास को पुरुष (बालक वर्ग सहित) से कुल 47 जबकि महिला (लड़कियां सहित) से कुल 73 अंक मिले। भागलपुर को पुरुष वर्ग (बालक वर्ग सहित) से 64 जबकि महिला वर्ग (लड़कियां सहित) से कुल 34 अंक हासिल हुए।

इवेंट के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण, बिहार एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज और बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकल अली मौजूद थे।इस चैंपियनशिप का सफल संचालन तकनीकी निदेशक निर्मल कुमार की देखरेख में किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
ग्रुप चैंपियन
बालक व पुरुष
बालक अंडर-14 : जमुई (16 अंक)
बालक अंडर-16 : समस्तीपुर (16 अंक)
बालक अंडर-18 : जहानाबाद (22 अंक)
बालक अंडर-20 : रोहतास (29 अंक)
पुरुष : भागलपुर (17 अंक)
बालिका अंडर-14 : भागलपुर (15 अंक)
बालिका अंडर-16 : पटना ईस्ट ‌(21 अंक)
बालिका अंडर-18 : रोहतास (22 अंक)
बालिका अंडर-20 : जहानाबाद (21 अंक)
महिला : रोहतास (19 अंक)

400 मीटर बाधा दौड़ बालक अंडर-18 : स्वर्ण-लव कुमार सिंह (जहानाबाद), रजत-मृत्युंजय कुमार (सारण), कांस्य-प्रदीप कुमार (गया)।
बालक अंडर-14 600 मीटर : स्वर्ण-अनिमेष कुमार सिंह (वैशाली), रजत-गौरव सिंह राजपूत (अरवल), कांस्य-लवकुश कुमार (भागलपुर)
डिस्कस थ्रो
महिला : स्वर्ण-कंचन कुमारी (अरवल), रजत-अन्नू कुमारी (पटना वेस्ट), कांस्य-खुशबू कुमारी (सारण)।
बालिका अंडर-20 : स्वर्ण-शिवानी कुमारी (वैशाली), रजत-सूरज किस्कूल (भागलपुर), कांस्य-राखी कुमारी (सारण)।
बालक अंडर-16 : स्वर्ण-प्रियांशु शर्मा (गया), रजत-अंकित कुमार (मुंगेर), कांस्य-कुमार विश्वजीत पाल (जमुई)
बालक अंडर-18 : स्वर्ण-बिट्टू कुमार (सीतामढ़ी), रजत-गौतम कुमार (मुजफ्फरपुर), कांस्य-कृष राज (गया)।
बालक अंडर-20 : स्वर्ण-प्रिंस कुमार (सारण), रजत-प्रताप कुमार सिंह (सीवान), कांस्य-प्रियांशु कुमार (औरंगाबाद)।
200 मीटर बालिका अंडर-18 : स्वर्ण-निशा कुमारी (नवादा), रजत-सुकृति राज (पटना ईस्ट), कांस्य-मीनू मिश्रा (जमुई)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights