Monday, March 2, 2026
Home Slider 78 स्पोर्ट्स एमपीसीए अंडर-18 क्रिकेट के सेमीफाइनल में

78 स्पोर्ट्स एमपीसीए अंडर-18 क्रिकेट के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

इंदौर। एमपीसीए द्वारा प्रायोजित एवं आईडीसीए द्वारा आयोजित अंडर-18 स्पर्धा के अंतर्गत 78 स्पोर्ट्स एवं श्रीराम स्पोर्ट्स के मध्य खेले गये मैच में 78 स्पोर्ट्स ने पहले खेलते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 287 रन बनाये अंकित साहु ने 93 रन बनाये।

जवाब में श्रीराम अपनी पहली पारी में 70 रनों पर सिमट गई। विशाल यादव ने 6 विकेट व हार्दिक आर्य ने 4 विकेट लिये। 78 स्पोर्ट्स ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 187 रन बनाकर पारी समाप्त घोषित की। नमन पांचाल ने 86 रन व आंनदवर्धन साही ने 79 रन बनाये।

 जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीराम स्पोर्ट्स अपनी दूसरी पारी में मात्र 55 रनों पर ढेर हो गई और यह मैच 349 रनों के विशाल अंतर से हार गई। विशाल यादव ने दूसरी पारी में भी 5 विकेट लेकर पूरे मैच में 11 विकेट हासिल किये, विवेक तिवारी को 3 विकेट मिले।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights