रांची, 7 जनवरी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए।
खेल गाँव स्थित टिकैत उमराव शूटिंग स्टेडियम (रेंज–3) में आयोजित दूसरे दिन के मुकाबलों में टीम इवेंट्स और इंडियन राउंड की स्पर्धाएं पूरी उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुईं। देशभर से आए प्रतिभागी तीरंदाजों ने अपने सटीक निशानों से दर्शकों को रोमांचित किया।
झारखंड का शानदार प्रदर्शन
टीम इवेंट्स के बालक वर्ग में झारखंड ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि बालिका वर्ग में राज्य को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं इंडियन राउंड बालिका वर्ग में झारखंड की खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इंडियन राउंड ओवरऑल परिणाम
बालक वर्ग
-
प्रथम: विक्रम राज (छत्तीसगढ़)
-
द्वितीय: रोहित कुमार मरांडी (उड़ीसा)
-
तृतीय: दिलप्रीत सिंह (पंजाब)
बालिका वर्ग
-
प्रथम: स्वरांजलि शंकर बनसुडे (महाराष्ट्र)
-
द्वितीय: हिमानी बसुमंत्रों (असम)
-
तृतीय: स्वाती यादव (छत्तीसगढ़)
मिक्स टीम इवेंट
-
स्वर्ण: उड़ीसा
-
रजत: छत्तीसगढ़
-
कांस्य: सीबीएसई टीम
टीम इवेंट्स
बालिका वर्ग
-
स्वर्ण: असम
-
रजत: झारखंड
-
कांस्य: महाराष्ट्र
बालक वर्ग
-
स्वर्ण: झारखंड
-
रजत: छत्तीसगढ़
-
कांस्य: आंध्र प्रदेश
इंडियन राउंड
मिक्स्ड टीम
-
स्वर्ण: असम
-
रजत: छत्तीसगढ़
-
कांस्य: महाराष्ट्र
बालक वर्ग
-
स्वर्ण: छत्तीसगढ़
-
रजत: हरियाणा
-
कांस्य: पंजाब
बालिका वर्ग
-
स्वर्ण: झारखंड
-
रजत: महाराष्ट्र
-
कांस्य: असम
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, धैर्य और तकनीकी कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का सकारात्मक माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।