Saturday, June 7, 2025
Home झारखंडअन्य 37th national games goa झारखंड को लॉन बॉल में मिले 2 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक, वुशू में आये चार कांस्य

37th national games goa झारखंड को लॉन बॉल में मिले 2 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक, वुशू में आये चार कांस्य

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 4 नवंबर। झारखंड के लिए शनिवार का दिन गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स में काफी शानदार रहा। शनिवार को झारखंड ने दो स्वर्ण पदक और 5 कांस्य पदक अपने नाम किया।
पहला स्वर्ण पदक लॉन बॉल पुरुष वर्ग डबल में सुनील बहादुर और दिनेश की जोड़ी ने दिलाया। फाइनल में पश्चिम बंगाल के राजेश कपूर व हर्ष वर्धन शर्मा की जोड़ी को पराजित किया।
दूसरा स्वर्ण पदक लॉन बॉल में मिला। छोटी कुमारी ने अप्रत्याशित खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पश्चिम बंगाल की वीणा साह को हरा कर झारखंड की झोली में स्वर्ण पदक डाल दिया। लॉन बॉल में पुरुष ट्रिपल में
कृष्णा खलको,अभिषेक लकड़ा, मो वसीम की तिकड़ी ने कांस्य पदक जीता।

वुशू के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाया। वुशु के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाये। वुशू में शनिवार को चार कांस्य पदक मिला। 48 किलोग्राम वजन वर्ग में निशांत तिर्की और 65 किलोग्राम वजन वर्ग में शशिकांत महतो ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में गीता खलको ने नानगुन और कंचन तिग्गा ने सानदा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। झारखंड को अब तक 02 स्वर्ण, 03 रजत 11 कांस्य पदक समेत 15 पदक मिले चुके हैं।

महिला कबड्डी के लीग मुकाबले में गोवा से झारखंड की टीम हार गई। हॉकी पुरुष के तीसरे लीग मुकाबले में तमिलनाडु से 6- 2 से हार का सामना करना पड़ा।

       इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, अनिल जायसवाल,एस के पांडे,सी डी सिंह ,सुरेश कुमार,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन  हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव ,झारखंड बॉलिंग संघ के  आशीष झा, रितेश झा,टीम मैनेजर अरविन्द कुमार, सरस्वती, देवेंद्र सिंह,रोहित, ,झारखंड वूशु संघ के चंचल  भट्टाचार्या, कोच शैलेंद्र दुबे, दीपक गोप समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights