Home झारखंडएथलेटिक्स 37th national games goa 2023 : झारखंड की सुनीता गाड़ी को वुशू में रजत

37th national games goa 2023 : झारखंड की सुनीता गाड़ी को वुशू में रजत

by Khel Dhaba
0 comment
  • तारा कुमारी ने भाला स्पर्धा में कांस्य एवं पुरुष रॉल बॉल टीम ने जीता कांस्य पदक
  • झारखंड को आज मिले 01 रजत 02 कांस्य पदक
  • तीरंदाजी के 03 स्पर्धा के फाइनल, वूशु के 03 एवं लॉन बाल के 02 स्पर्धा में सेमीफाइनल में झारखंड टीम पहुंच 07 पदक पक्का किया।
  • झारखंड को अब तक 03 रजत, 05 कांस्य पदक
  • खेल निदेशक डॉ सुशांत गौरव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

झारखंड तीरंदाजी,वूशु, लॉन बाल,रॉल बॉल, हॉकी,एथलेटिक्स पुरुष एवम महिला टीमों का दमदार प्रदर्शन
रांची, 02 नवंबर। गोवा के विभिन्न शहरों में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स में गुरुवार को झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर राज्य के पदक तालिका में लंबी छलांग लगाकर देश में राज्य को गौरवान्वित किया।
आज हुई प्रतिस्पर्धा में वुशू खिलाड़ी सुनीता गाड़ी ने सिल्वर जबकि तारा कुमारी ने ब्रोंज मेडल जीता। इसके साथ साथ बेहतर प्रदर्शन कर रही रॉल बॉल की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

रॉल बॉल
झारखंड पुरुष टीम को सेमीफाइनल में महाराष्ट्र से 17 -09 से हार का सामना करना पड़ा। अंक के आधार पर कांस्य पदक प्रदान किया गया।
महिला रॉल बॉल : वहीं महिला टीम को राजस्थान से हार अंक तालिका के अनुसार चौथे स्थान पर रही ।
महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम : दीपिका कुमारी,कोमोलिका बारी, दीप्ति कुमारी,अघनी कुमारी की टीम ने तमिलनाडु को रोमांचक मुकाबले में पराजीत कर फाइनल में पहुंचीं।
पुरुष रिकर्व तीरदांजी टीम : गुरुचरण बेसरा, श्रेय भारद्वाज, मृणाल चौहान, गोल्डी मिश्रा की टीम ने सर्विसेस को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
मिक्स रिकर्व तीरंदाजी टीम : दीपिका कुमारी, मृणाल चौहान ने उत्तर प्रदेश को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

हॉकी महिला : झारखंड महिला टीम ने अपने तीसरे लीग मैच में महाराष्ट्र को 3- 0 से पराजित किया।
हॉकी पुरुष : झारखंड पुरुष टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में गोवा को 6-1 से पराजित किया।

लॉन बाल
पुरुष डबल में दिनेश कुमार एवम सुनील बहादुर की जोड़ी ने पश्चिम बंगाल को 30-06 से हराकर दुसरा लीग मैच जीत अपने पुल में टॉप कर एक मेडल पक्का किया।
पुरुष त्रिपल
अभिषेक, मो वासिम, कृष्णा खलको ने पश्चिम बंगाल को 30-06 से पराजीत कर अपने पुल में टॉप पर रहते हुए एक पदक पक्का किया।
महिला सिंगल
छोटी कुमारी ने बिहार को 21-9 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
एथलेटिक्स
महिला वर्ग
सुप्रीति कच्छप 5000 मीटर के फाइनल में छठा एवं बसंती कुमारी 8वां स्थान हासिल किया।
वूशु
पुरुष वर्ग
शशिकांत महतो ने असम के के.बासोमातृ को 65 किलो वर्ग में 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर अपना पदक पक्का किया।
कंचन तिग्गा ने 48 किलो वर्ग में त्रिपुरा की अनामिका को हराकर सेमी फाइनल में जगह बना अपना पदक पक्का किया।
निशांत तिर्की ने 48 किलो वर्ग में उत्तराखंड के हर्षित जोशी को 2-0 से सेमीफाइनल में पराजित कर एक पदक पक्का किया।

इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, जे.ओ.ए के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, हॉकी इण्डिया के भोला नाथ सिंह, चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्रसाद यादव , झारखंड वूशु संघ के शैलेंद्र दुबे, दीपक गोप, झारखंड बॉलिंग संघ के आशीष झा, रितेश झा,टीम मैनेजर अरविन्द कुमार, सरस्वती, देवेंद्र सिंह,रोहित, झारखंड रॉल बॉल के अध्यक्ष मनोज यादव, संतोष यादव,चंद्रेश्वर कुमार ,प्रदीप मिर्धा, मैनेजर सत्यजीत सिंह, ज्योति,मलय मिर्धा,ज्योति साहू,भारतीय तीरंदाजी संघ के झारखंड तीरंदाजी संघ, सुमन चंद्र मोहंती,पूर्णिमा महतो, कोच बी.एस.राव, शिशिर महतो,मैनेजर हरेंद्र सिंह,झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव सी.डी.सिंह, डॉ प्रभात शंकर, एस.के पांडेय,कोच आशु भाटिया, प्रभात रंजन तिवारी समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights