रांची, 9 मार्च। 20वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए झारखंड की टीम पटना के लिए रवाना हो गई है।
भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं बिहार एथलेटिक्स संघ, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 10 से 12 मार्च तक पटना के पाटलिपुत्र स्पॉट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हो रही 20वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए झारखंड राज्य से 15 सदस्यीय टीम देर रात पटना के लिए रवाना हुई। सभी खिलाड़ियों को झारखंड एथलेटिक्स संघ के प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक, अध्यक्ष सी डी सिंह, सचिव एस के पांडेय ने शुभ कामना दी।
टीम इस प्रकार है
साकेत मिंज – 200 मीटर, 400 मीटर
विक्की लोहरा- 200 मी(तीनों रांची)
विशाल कुमार – 400 मी
साजिद – 110 मीटर हर्डल्स
प्रशांत कुमार, जगदीश उरांव – 5000 मीटर पैदल चाल
हिमांशु सिंह – ऊंचीकूद
अफरोज अहमद – ऊंची कूद
विनीत उरांव – लंबी कूद
बालिका वर्ग
शिल्पा कुमारी – जेवलिन थ्रो
बबली कुमारी-जेवलिन थ्रो
किरनती कुमारी – 1000 मीटर
ममता मेरी मुर्मू – 100 मीटर
कोच – आशु भाटिया
मैनेजर – प्रेम कुमार