किशनगंज। जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष डॉ. नवाज हसन के सौजन्य से रविवार को स्थानीय इनडोर स्टेडियम में जिला शतरंज संघ द्वारा एक निशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विद्यालयों के करीब 52 बच्चों ने लाभ उठाया।
शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर हसन ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ही वह माध्यम है जिसके द्वारा खिलाड़ी दक्षता प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं। इस बात को समझाते हुए जिला शतरंज संघ प्रति रविवार को इंडोर स्टेडियम में नियमित रूप से शतरंज प्रशिक्षण देने का कार्य संचालित करता है। निर्धन बच्चे यह प्रशिक्षण पाने से वंचित ना रहे इसके लिए संघ प्रति मांह 1-1 निशुल्क प्रशिक्षण शिविर भी लगाता है जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चे बड़े ही उत्सुकता के साथ पहुंचते हैं एवं इस चतुराई पूर्ण रोचक खेल को सीख कर एक सफल खिलाड़ी बनने का प्रयास करते हैं।
मौके पर उपस्थित संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता ने बताया कि इच्छुक बच्चों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेवारी संघ द्वारा अपने जिले के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त शतरंज प्रशिक्षक फिडे इंस्ट्रक्टर कमल कर्मकार को सौंपी गई है।
प्रशिक्षण शिविर के संयोजक श्री कर्मकार ने जानकारी दी कि आज के प्रशिक्षण कार्य के उपरांत प्रशिक्षु देव बिहानी, हर्ष कुमार, शुभम कुमार, मंदिरइता दत्ता, राज आनंद, प्रतीक बिहानी, अनुराग कुमार, शियानसू राज, शौर्य वर्धन, मयंक कुमार, रुद्रनिल, प्रियोषि देव शर्मा, दिव्यांशु सिंह, रीना कुमारी, शिवम कुमार, कुमारी जिया, मैत्रिय सिंह, भूमि प्रिया एवं सूरज चौहान को एक-एक शतरंज नोटबुक प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। मौके पर अभिभावक संजीव कुमार संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार सहायक सचिव रोहन कुमार सहित शेष प्रशिक्षुगन उपस्थित थे।
37
previous post