Thursday, March 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट Lund T20 Cricket Tournament में युवराज क्रिकेट अकादमी व लौंद क्रिकेट क्लब जीते

Lund T20 Cricket Tournament में युवराज क्रिकेट अकादमी व लौंद क्रिकेट क्लब जीते

by Khel Dhaba
0 comment

लौंद (नवादा)। लौंद क्रिकेट क्लब के द्वारा उच्च विद्यालय मैदान में चल रहे लोंद टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के
पहला मैच में युवराज सिंह क्रिकेट क्लब एवं गढ़वा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। युवराज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए।

युवराज क्रिकेट क्लब की ओर से विश्वजीत गोपाल ने 42, सुदर्शन ने 34 और नवनीत झा ने 37 रनों का योगदान दिया। गढ़वा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में नीरज ने दो विकेट झटके।

जवाब में उतरी गढ़वा क्रिकेट क्लब की टीम ने 54 रनों पर ऑल आउट हो गई। गढ़वा क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में कोई दमदार प्रदर्शन नहीं दिखा जबकि युवराज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में गौरव ने 5 विकेट झटक कर युवराज क्रिकेट क्लब को 140 रनों से जीत दिलाया।

वहीं दूसरे मैच में लौंद क्रिकेट क्लब एवं नालंदा क्रिकेट अकादमी आपस में भिड़ी। लौंद क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में नालंदा क्रिकेट एकेडमी ने 18.3 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना पाई। इस तरह लौंद क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 79 रनों से जीत लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights