Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट ऑक्सफोर्ड कप क्रिकेट में यंग ब्वॉयज सीसी व सीएबी ऑल स्टार विजयी

ऑक्सफोर्ड कप क्रिकेट में यंग ब्वॉयज सीसी व सीएबी ऑल स्टार विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। यंग ब्वॉयज क्रिकेट क्लब और सीएबी ऑल स्टार ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर ऑक्सफोर्ड कप सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में यंग ब्वॉयज क्रिकेट क्लब ने वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी को 8 विकेट जबकि सीएबी ऑल स्टार ने राणा क्रिकेट क्लब को 84 रन से हराया।

पहले मैच में यंग ब्वॉयज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए वाईसीसी ने 20.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 69 रन बनाये। जवाब में यंग ब्वॉयज क्रिकेट क्लब की टीम 13 ओवर में दो विकेट पर 72 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर जसीम अहमद, राजू और सुमित शर्मा ने प्रदान किया।

दूसरे मैच में सीएबी ऑल स्टार ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाये। जवाब में राणा क्रिकेट क्लब की टीम 16.2 ओवर में 80 रन पर ऑल आउट हो गई। अभिनव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर राजू ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
वाईसीसी : 20.2 ओवर में 69 रन पर ऑल आउट गौतम 14 रन, मोहित 12 रन, अतिरिक्त 32 रन, प्रियांशु 6/12, श्रीकांत 2/17, चंदन 1/13, राजीव 1/15
यंग ब्वॉयज क्रिकेट क्लब : 13 ओवर में दो विकेट पर 72 रन, आयुष 25 रन, अतिरिक्त 31 रन, केशव 1/28, मोहित 1/8

दूसरा मैच
सीएबी ऑल स्टार : 25 ओवर में 164 रन पर ऑल आउट अनुपम 28 रन, अमित 21 रन, अंकुर 18 रन, अभिनव 13 रन, सबा करीम 4/45, प्रभाकर 2/24, शिवम 2/16, रवि 1/41, रन आउट-1

राणा क्रिकेट क्लब : 16.2 ओवर में 80 रन पर ऑल आउट अंकित 30 रन, सन्नी 18 रन, अतिरिक्त 18 रन, दिव्यांशु 3/17, अभिनव 3/8, अंकित 2/11, रन आउट-2

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-highway-juncation-1-1024x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights