Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट भोजपुर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी जीता

भोजपुर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी जीता

क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर ग्रीन 96 रन से हारा

by Khel Dhaba
0 comment

आरा, 31 दिसंबर। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान में आयोजित भोजपुर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग के चौथे दिन वाईएमसीसी और क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर ग्रीन के बीच मुकाबला खेला गया। मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व क्रिकेटर राकेश कुमार हलचल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

टॉस जीतकर वाईएमसीसी के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। वाईएमसीसी ने निर्धारित 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। टीम की ओर से मो. अमिस राज ने 45 रन, आर्यन ने 33 रन और आंस्कि ने 17 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर ग्रीन के निशांत नमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि निखिल राज और आर्यन को 2-2 विकेट मिले। अभि सिन्हा ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर ग्रीन की टीम 63 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाजी में नमन ने 13 रन और निलेश ने 10 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। वाईएमसीसी की ओर से चंदन ने 3 विकेट और राज कुमार ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को दबाव में रखा।

एकतरफा मुकाबले में वाईएमसीसी ने क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर ग्रीन को 96 रनों से पराजित किया। शानदार गेंदबाजी के लिए चंदन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कौशिक दुलारपुर की ओर से प्रदान किया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका मोहित सिंह और शशांक पांडेय ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में अमृतेश राज मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व क्रिकेटर राकेश सिंह, नीरज कुमार सिंह, भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, लीग संयोजक रत्नेश नंदन, आकाश कुमार तथा पूर्व क्रिकेटर धन्नजय उपस्थित थे। आयोजन की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव आलोक कुमार ने दी। मैच के सुचारू संचालन में कुमार विजय की अहम भूमिका रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights