Friday, February 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bhojpur District Junior Division Cricket League में वाईएमसीसी जीता

Bhojpur District Junior Division Cricket League में वाईएमसीसी जीता

by Khel Dhaba
0 comment
Bhojpur District Junior Division Cricket League

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय महाराजा कॉलेज मैदान पर खेली जा रही भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (Bhojpur District Junior Division Cricket League) में मंगलवार को खेले गए मैच में वाई.एम.सी.सी ने एन.के.टी.सी.सी को पांच विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एन. के.टी.सी.सी ने मात्र 111 रन बनाए। लव कुश ने 17 रन, प्रीतम ने 14 रन ,अंकित कुमार ने 15 रनों का योगदान किया। अनूप ओझा और विशाल सिंह 11-11 रन बनाए। रोहित कुमार ने 10 रन बनाया।

Vijay Merchant Trophy : दूसरी पारी में बिहार के तौफिक ने जमाया शतक, हैदराबाद जीता

वाई.एम.सी.सी. की ओर से रजनीश कुमार ने 3 विकेट, आशीष स्वरूप ने भी 3 विकेट ,रोहित कुमार में 2 विकेट और अनीश रजा ने एक विकेट प्राप्त किया।

111 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसीसी की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। ओमप्रकाश ने 20 रन, मोहन कुमार ने 30 रन और आशीष स्वरूप में नाबाद 36 रनों का योगदान किया।

एनकेटीसीसी की तरफ से तेजस ने सर्वाधिक 2 विकेट, विनीत, ओम प्रसाद और प्रीतम ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार वाईएमसीसी ने मैच को 5 विकेट से जीत लिया। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच आशीष स्वरूप रहे जिन्हें जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने सम्मानित किया। आज के मैच के निर्णायक ललित एवं आदित्य थे, स्कोरिंग विक्की ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, सीनियर खिलाड़ी कुणाल, आकाश, राजीव रंजन उपस्थित थे।

CK Naidu Trophy Camp को लेकर खिलाड़ियों में असमंजस, जानें क्या है मामला

कल का मैच सीनियर डिवीजन में बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू बनाम जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के मैदान पर शुरू होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights