Saturday, March 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी विजयी

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी विजयी

बीएसईबी की टीम हारी, श्यामल पांडेय मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 7 मार्च। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत शनिवार यानी 7 मार्च को खेले गए मुकाबले में वाईएमसीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसईबी को 6 विकेट से हराया। एक अन्य मैच में वाईसीसी के नहीं आने से अधिकारी इलेवन को वॉकओवर मिला।

स्थानीय उर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बीएसईबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवर में 172 रन बनाए, जिसके जवाब में वाईएमसीसी ने 21 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस बीएसईबी ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। बीएसईबी की ओर से अभिलाष कुमार 30, गौरव कुमार 31 और पंकज कुमार मिश्रा 32 ने उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि यशस्वी राकेश शुक्ला 24 और दीपक कुमार 20 ने भी दोहरे अंक में योगदान दिया। वाईएमसीसी के गेंदबाजों में कार्तिक गुड्डू पांडे 4/24, गौरव राज 2/22 और विराट अरुण पांडे 2/37 ने अहम विकेट लेकर बीएसईबी को बड़े स्कोर से रोक दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसीसी की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन इसके बाद श्यामल पांडे (नाबाद 67) और अमित अनिल कुमार (53) की शानदार पारियों ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अंत में आर्यन राज ने नाबाद 18 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।

बीएसईबी की ओर से गेंदबाजी में साकेत कुमार 3/38 सबसे सफल रहे, जबकि शंभु कुमार 1/28 ने एक विकेट लिया। विजेता टीम के श्यामल पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

बीएसईबी : 172 ऑल आउट (35.2 ओवर), गौरव कुमार 31, पंकज कुमार मिश्रा 32, अभिलाष कुमार 30, प्रदीप 14, दीपक 20, यशस्वी शुक्ला 24, कार्तिक पांडे 4/24, गौरव राज 2/22, रिषभ राकेश 1/9, विराट पांडेय 2/37, सत्यम कुमार 1/42

वाईएमसीसी : 173/4 (21 ओवर), श्यामल पांडे नाबाद 67, अमित कुमार 53,आर्यन राज नाबाद 18, साकेत कुमार 3/38, शंभु कुमार 1/28

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights