Tuesday, February 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी व अधिकारी इलेवन विजयी

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी व अधिकारी इलेवन विजयी

सूरज कश्यप चमके, कुमार रजनीश ने जमाया शतक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 फरवरी। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खेले गए दो मुकाबलों में वाईएमसीसी और अधिकारी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच 8 विकेट से जीत लिए। वाईएमसीसी ने पीएसी को एकतरफा मुकाबले में हराया, जहां सूरज कुमार कश्यप की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी ने जीत आसान बना दी। वहीं अधिकारी इलेवन ने केएनसीसी के खिलाफ 198 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया, जिसमें कुमार रजनीश कुमार के नाबाद शतक ने मैच का रुख तय कर दिया।

पहला मैच

स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में वाईएमसीसी ने पीएसी को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

15-15 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीएसी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी, जिसे वाईएमसीसी ने मात्र 8 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

पीएसी की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन कुमार ने नाबाद 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। ध्रुव कुमार ने अंत में 7 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। वाईएमसीसी की ओर से श्यामल पांडे ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 6 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि कार्तिक गुड्डू पांडे और राहुल कुमार ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसीसी की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज सूरज कुमार कश्यप ने मात्र 23 गेंदों पर 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। श्यामल पांडे ने नाबाद 16 रन और सत्यम कुंदन कुमार ने 11 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। पीएसी की ओर से ध्रुव कुमार ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

संक्षिप्त स्कोर
पीएसी : 15 ओवर में चार विकेट पर 88 रन, सचिन कुमार 56, कार्तिक पांडेय 1/13, श्यामल पांडेय 1/6, राहुल कुमार 1/39, विराट पांडेय 1/28

वाईएमसीसी : 8 ओवर में दो विकेट पर 92 रन, सूरज कश्यप 52, श्यामल पांडेय नाबाद 16, सत्यम कुमार नाबाद 11, ध्रुव कुमार 2/18

दूसरा मैच

विक्रम के याशवन स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में अधिकारी इलेवन ने केएनसीसी को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केएनसीसी ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन बनाए, जिसके जवाब में अधिकारी इलेवन ने 28.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

केएनसीसी की ओर से अनमोल कुमार बॉनी ने 62 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि मंजीत कुमार ने 32 और विकेटकीपर विक्की आनंद ने 31 रन जोड़े। अंत में आदित्य शिवम (15*) और अक्षत मिश्रा (13*) की तेज पारियों से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

अधिकारी इलेवन की ओर से समर क़ादरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि रौशन और मलय राज ने 2-2 विकेट लिए।

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिकारी इलेवन की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन इसके बाद कुमार रजनीश ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। उन्होंने 85 गेंदों पर 123 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके साथ अमन अविनाश ने नाबाद 42 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

संक्षिप्त स्कोर
केएनसीसी : 35 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन, अनमोल कुमार बोनी 62, मंजीत कुमार 32, प्रखर ज्ञF³F 10, सिमुख 16, विक्की आनंद 31, आदित्य शिवम नाबाद 15, अक्षत मिश्रा नाबाद 13, अतिरिक्त 14, मलय राज 2/35, रौशन 2/35, समर कादरी 3/39.

अधिकारी इलेवन : 28.4 ओवर में दो विकेट पर 198, रजनीकांत 10, कुमार रजनीश नाबाद 123, आकाश राज 13, अमन अविनाश नाबाद 42, अतिरिक्त 10, आदित्य शिवम 1/27

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights