Thursday, March 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट वाईसीसी रेड ने जीता माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

वाईसीसी रेड ने जीता माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजेंद्र नगर स्थित शाखा मैदान पर शुक्रवार को माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-11 एक-दिवसीय फ़ाइनल मुक़ाबला वाई.सी.सी. रेड बनाम वाई.सी.सी. ब्लू के बीच 20-20 ओवरों का खेल गया जिसमें वाईसीसी रेड ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

टॉस जीतकर वाई.सी.सी. रेड ने बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वाई.सी.सी. रेड ने निर्धारित ओवरों में अपने 6 विकेट खोकर 126 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाई.सी.सी. ब्लू की टीम निर्धारित ओवर में 106 रन ही बना स्की। इसी प्रकार माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-11 का यह एक दिवसीय फाइनल मुक़ाबला वाई.सी.सी. रेड ने 20 रनों से जीत लिया। इस मैच का मैन ऑफ़ द मैच वाई.सी.सी. रेड के अनुराग (19 रन व 4 विकेट )को दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर :-
वाई.सी.सी. रेड :- 126/6, अनुराग 19 रन, दिव्यांश 12 रन, विहान 10 रन, अतिरिक्त :75, विराट 2/48, रोहित 1/29, रन आउट-3
वाईसीसी ब्लू :- 106/6, विराट 23 रन, साहिल 11रन, अतिरिक्त : 51, अनुराग 4/25, सौरव 1/18, युवराज 1/14

इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप में ऋचा ऋतंबरी, अकादमी के हेड कोच संतोष कुमार एवं राहुल कुमार और दीपक कुमार (पटना विद्यालय खिलाड़ी ) उपस्थित थे।

कल 19 नवंबर को माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमी फाइनल मुक़ाबला शाखा मैदान में खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल :- बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी बनाम एस.के.पी. क्रिकेट एकेडमी

दूसरा सेमीफाइनल :- जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी बनाम ई.एस.पी.ऐन क्रिकेट एकेडमी

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights