सहरसा। वाईसीसी पटना ने जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी को 69 रनों से हरा विष्णुदेव बाबू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।


स्थानीय एमएलटी कॉलेज मैदान पर मजेस्टिक कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्रा. लि. के तत्वावधान में चल रहे इस टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टरफाइनल में टॉस वाईसीसी पटना इलेवन ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए वाईसीसी पटना ने 20 ओवर में 146 रन बनाये। आशुतोष कुमार ने 8, सूरज कुमार ने 0, आशीष ने 17, आकाश राज ने 48, अमित ने 14, मनीष राज ने 8, राघवेंद्र प्रताप ने 6, सूरज कश्यप ने 22, रश्मिकांत रंजन ने नाबाद 15 रन बनाये। अतिरिक्त से 8 रन बने। जेनेक्स सीए की ओर से अनुकूल सिंह ने 15 रन देकर दो, नवीन ने 33 रन देकर दो, राहुल ने 27 रन देकर दो, सुशील ने 20 रन देकर एक विकेट चटकाये।


जवाब में जेनेक्स सीए की टीम 18.2 ओवर में 77 रनों पर सिमट गई और इस तरह वाईसीसी पटना ने यह मैच जीत कर सेमीफाइनल का टिकट पा लिया। सत्यम ने 0, मंजय ने 6, प्रतीक ने 19, अर्नव किशोर ने 0, अंकित सिंह ने 4, हर्ष कुमार ने नाबाद 31, सुशील ने 4, विपुल ने 1, अनूकुल सिंह ने 4 रन बनाये। अतिरिक्त से 8 रन बने। वाईसीसी पटना की ओर से रश्मिकांत रंजन ने 10 रन देकर दो, राजू ने 13 रन देकर दो, राघवेंद्र प्रताप ने 11 रन देकर दो, संजीत ने 11 रन देकर एक, आकाश राज ने 15 रन देकर 1, सूरज कश्यप ने 3 रन देकर एक विकेट चटकाये। विजेता टीम के आकाश राज को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया जबकि राजू बेस्ट बॉलर बने।


मैच की शुरुआत प्रायोजक मजेस्टिक कंशट्रक्शंस एण्ड डेवलपर्स प्रा० लि० के निदेशक सह अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर डा० रजनीश रंजन, अमरेन्द्र झा, अमन सिंह, अखिलेश सिंह टुटा, राजकिशोर झा, पद्म राणा, चंदन सिंह, कैसर आलम,नीतीश कुमार, विवेक काली, मानस मयंक, लुकमान अली इत्यादि उपस्थित रहे। राजीव नंदन और सुरेन्द्र नारायण सिंह अंपायर की भूमिका में थे तथा उद्घोषणा आर के सोबती ने की। उक्त आशय की जानकारी मिडिया प्रभारी त्रिदिव सिंह ने दिया।