पटना। रविवार (04 जून 2023) को राजेंद्र नगर में स्थित वाई.सी.सी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में वाई.सी.सी चैलेंजर्स ट्रॉफी का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में ई.एस.पी.एन ने जी.एन.एस.यू को 18 रन से हराया। जेएनएसयू के मैनेजमेंट गुरु अमरेंद्र कुमार सिंह ने मैच का उद्घाटन किया।
टॉस जीतकर ई.एस.पी.एन ने बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित ओवर में अपने सभी विकेट खोकर टीम ने 170 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जी.एन.एस.यू की टीम 152 रनों पर ही सिमट गई। ई.एस.पी.एन ने अपना यह मुक़ाबला 18 रनों से जीत लिया। अर्णव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच संतोष कुमार ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर :
ई.एस.पी.एन – 170/10 (27 ओवर), अर्णव 45, समीर 20 , नवीन 20 चिराग़ 15, आशीष 6/45 ,रोहित 2/40, रन आउट – 2
जी.ऐन.एस.यू -152/10 (21 ओवर), सोनू 27, अंकुश 20 , सम्राट 20, अर्णव 5/41, सोनू 2/31 , नवीन 2/30, रन आउट – 1
प्लेयर ऑफ द मैच – अर्णव (ई.एस.पी.एन)




