Monday, August 4, 2025
Home Slider सरोजिनी नायडू महिला क्रिकेट लीग में याशिता सिंह बनी सबसे महंगी खिलाड़ी

सरोजिनी नायडू महिला क्रिकेट लीग में याशिता सिंह बनी सबसे महंगी खिलाड़ी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त चैलेंजर क्रिकेट लीग (सीसीएल, दिल्ली) के तत्वावधान में एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार कमिटी के द्वारा सरोजिनी नायडू महिला क्रिकेट लीग का नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुआ। नीलामी के बाद 6 टीमों की घोषणा की गई। सरोजिनी नायडू महिला क्रिकेट लीग 5 से 8 मार्च तक पटना के खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में खेला जाएगा।

सरोजिनी नायडू महिला क्रिकेट लीग के नीलामी प्रक्रिया में याशिता सिंह सबसे मंहगी खिलाड़ी रही। याशिता के लिए नालंदा नाइट राइडर्स ने 11 हज़ार खर्च किए। याशिता के अलावा कोमल कुमारी के लिए फोर्ड इंटरनेशनल स्कूल ने 5 हजार और सिखा सिंह के लिए लॉयनेस चैंप्स ने 4 हजार खर्च किए। इस नीलामी प्रक्रिया में सबसे महंगी यही तीनों खिलाड़ी रही।

लीग के सचिव रौशन कुमार ने बताया कि सभी 6 टीमों की नामों की घोषणा हो गयी है। टीमों के नाम इस प्रकार है:- शान-ए-बिहार, रोहतास रेंजर्स, बिहार हेरिकेन्स, नालंदा नाइट राइडर्स, फोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, और लॉयनेस चैंप्स। उन्होंने बताया कि टीमों की घोषणा भी हो चुकी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is nakshtravanni-1024x576.jpg

टीमें इस प्रकार है

शान-ए-बिहार :- ममता, ऋषिका किंजल, स्नेहा कुमारी, दिव्या भारती, रचना कुमारी, सालू सिंह राठौर, दीपा, रूपा कुमारी, सलोनी कुमारी, ज्योति कुमारी, निकी सिंह, अमीषा अंशु, और सुजल।

रोहतास रेंजर्स :- पूजा कुमारी, ऐन्द्री रानी, सुरुचि कुमारी, शिखा श्री, निधि कुमारी, अदिति कुमारी, अदिति सिंह, श्रेया, अन्नू, सुनैना, मुस्कान, कुमारी नेहा, और नेहा सिंह।

बिहार हेरिकेन्स :- रितिका राज, जहान्वी रंजन, प्रिया सिंह, प्रेक्षा कुमारी, पुष्पा सिंह राजपूत, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, आरती कुमारी, उषा पांडेय, रेखा, नूतन, मुस्कान, और नेहा चौधरी।

नालंदा नाइट राइडर्स:- याशिता सिंह, अन्या राज, निक्कू, प्रिटी, गार्गी सिंह, इशिका, सपना, आंशिक राज, अंकिता यादव, सिल्लू राज, मुस्कान कुमारी वर्मा, शिल्पी कुमारी, और कृति कुमारी।

फोर्ड इंटरनेशनल स्कूल (हरनौत):- कोमल कुमारी, नेहा कुमारी, कोमल, रानी कुमारी, अंशु कुमारी, स्वर्णिमा चक्रवर्ती, निप्पो कुमारी, बेबी रोजी, सुधा कुमारी, मुस्कान कुमारी, दीपांजलि, सुहानी, और मनीषा कुमारी।

लॉयनेस चैंप्स:- रिमझिम सिंह, आराध्या राज, साक्षी, कोमल कुमारी, सिखा सिंह, शोभना साकेत, निक्की कुमारी, निष्ठा, अनामिका राज, स्वेता, आर्य सेठ, पिंकी कुमारी, और चिन्मय दास।

इस प्रतियोगिता की बिशेष जानकारी के लिए CCL के रौशन कुमार से मोबाइल न- 9155265000 पर सम्पर्क करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights