Sunday, February 15, 2026
Home बिहारअन्य दंगल प्रतियोगिता : भोजपुर के चंदन पांडे बने बिहार केसरी

दंगल प्रतियोगिता : भोजपुर के चंदन पांडे बने बिहार केसरी

फाइनल में कैमूर के शुभम कुमार को किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

जमुई, 15 फरवरी। भोजपुर के चंदन पांडेय ने बिहार केसरी का ताज अपने नाम कर लिया है। स्थानीय श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित माटी का बल दंगल प्रतियोगिता में भोजपुर के पहलवान चंदन पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में गत बिहार केसरी कैमूर के शुभम कुमार को रोमांचक मुकाबले में 3–2 से पराजित किया। मुकाबला बेहद कांटे का रहा और अंतिम क्षण तक दर्शकों की सांसें थमी रहीं।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विजेता चंदन पांडे को चांदी की गदा और एक लाख रुपये का प्रतीक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अन्य विजेता पहलवानों को भी पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के पारंपरिक खेल आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा।

90 किलो से अधिक वजन वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे शुभम कुमार (कैमूर) को 50 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहे रूपेश कुमार सिंह (कैमूर) को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

पुरस्कार वितरण समारोह में खेल पदाधिकारी नागमणि वर्मा, बिहार कुश्ती संघ के विजय कुमार, मसूदन पहलवान, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, गोपाल कृष्ण, लोजपा नेता चंदन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के परिणाम

पुरुष वर्ग 90 किग्रा से अधिक
प्रथम स्थान – चंदन पांडे (भोजपुर)
द्वितीय स्थान – शुभम कुमार (कैमूर)
तृतीय स्थान – रूपेश कुमार सिंह (कैमूर)
पुरुष वर्ग 80–90 किग्रा
प्रथम स्थान – सुधांशु कुमार (पटना)
द्वितीय स्थान – करण (कटिहार)
तृतीय स्थान – रौशन कुमार (पूर्वी चंपारण)

महिला वर्ग 50–60 किग्रा

प्रथम स्थान – जुगनू भारद्वाज (बेगूसराय)
द्वितीय स्थान – धनवंती कुमारी (पटना)
तृतीय स्थान – नीलम कुमारी (भागलपुर)

महिला वर्ग 60 किग्रा से अधिक

प्रथम स्थान – कल्पना तिवारी (गोपालगंज)
द्वितीय स्थान –साध्वी कुमारी (पटना)
तृतीय स्थान – काजल कुमारी (बेगूसराय)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights