Thursday, March 19, 2026
Home झारखंडअन्य ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में ओएस आरफाथ 92 केजी में सिल्वर मेडल जीता

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में ओएस आरफाथ 92 केजी में सिल्वर मेडल जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। सरहुल के इस पावन पर्व के दिन झारखंड के लिए खुशखबरी आई और साथ ही साथ झारखंड ग्रेवलिंग कुश्ती के लिए खुशखबरी आई है।

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप जो रोहतक में एमडीयू यूनिवर्सिटी में आयोजन हो रहे इस ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में लगभग भारत के 50 यूनिवर्सिटी भाग लिए थे। लगभग 450 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लिये।

92 केजी भार वर्ग में झारखंड के ग्रेपलिंग कुश्ती खिलाड़ी ओ एस अराफात अपने भार वर्ग में संघर्षपूर्ण मुकाबला में सिल्वर मेडल प्राप्त किए।

प्रतिभा की धनी ओए अराफात ग्रेपलिंग कुश्ती में लगातार उच्च कोटि का प्रदर्शन करता आ रहा है। इस उच्च कोटि के प्रदर्शन पर झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के अधिकारी गण एवं झारखंड के खेल प्रेमी गण ओएस अरफात का स्वागत के लिए कल 1:00 बजे रांची रेलवे स्टेशन पर स्वागत करेगी।

झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन ओएस अरफात पदक जीतने पर बधाई दिए जिसमें अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, महासचिव नवीन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शंभू कुमार, परमेश्वर महतो, आदित्य कुमार, गढ़वा से आशीष दुबे और ओम प्रकाश गुप्ता, जमशेदपुर से मुन्ना सिंह एवं चौबे जी सरायकेला से दिलीप कुमार आदि ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights